DGP अनुराग गुप्ता के नियुक्ति का मामलाः झारखंड हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 16, 2025

पूर्व DGP अनुराग गुप्ता के खिलाफ थाने में शिकायत, आपराधिक गिरोहों से सांठगांठ और करोड़ों की उगाही का आरोप

रांचीः झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के नियुक्ति के मामले को लेकर सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट में जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया था। डीजीपी नियुक्ति नियमावली को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। अब इस मामले में 15 जुलाई को कोर्ट सुनवाई करेगा।

डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति पर बिफरे बाबूलाल, दो साल निलंबित रहने वाला आईपीएस कैसे बना डीजीपी?
कोर्ट ने डीजीपी नियुक्ति मामले को लेकर राज्य और केंद्र सरकार एवं अन्य, प्रतिवादियों से जवाब मांगा है। यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई।डीजीपी नियुक्ति नियमावली को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है।

अनुराग गुप्ता को सेवा विस्तार देना और डीजीपी बनाना गलत- केंद्रीय गृह मंत्रालय के हवाले से सरयू राय का दावा
मामला राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा दायर जनहित याचिका से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने अनुराग गुप्ता की डीजीपी पद पर नियुक्ति को अवैध करार देते हुए इसे राज्य सरकार की नियमावली के खिलाफ बताया है।

See also  पटना में IPS सुनील नायक को आंध्रप्रदेश पुलिस ने किया गिरफ्तार,पूर्व सांसद को कस्टडी में टॉर्चर करने का है आरोप

आईपीएस अनुराग गुप्ता बने झारखंड के नियमित डीजीपी, सरकार की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी
कोर्ट ने पिछली सुनवाई में प्रार्थी का पक्ष सुनने के बाद राज्य सरकार, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) समेत अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया था। सोमवार की सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह मामले में काउंटर एफिडेविट दाखिल करे।

गिरिडीह के डुमरी में पंचायत सचिव के शव को लेकर किया जा रहा प्रदर्शन हुआ खत्म, जयराम महतो की दखल के बाद BDO पर कार्रवाई का मिला आश्वासन
बाबूलाल मरांडी ने याचिका में तर्क दिया है कि डीजीपी की नियुक्ति में निर्धारित प्रक्रिया और यूपीएससी की सिफारिशों की अवहेलना की गई है, जो संविधान और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है।कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे सुनवाई योग्य माना है। अब इस याचिका पर अगली सुनवाई 15 जुलाई को निर्धारित की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now