रांची में शादी का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण, गिफ्ट में मिला सामान भी लेकर हो गया फरार, मामला दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 13, 2025

रांची में शादी का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण, गिफ्ट में मिला सामान भी लेकर हो गया फरार, मामला दर्ज

रांचीः राजधानी रांची के तुपुदाना इलाके में रहने वाली एक युवती ने एक शादीशुदा व्यक्ति पर धोखाधड़ी और यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में तुपुदाना ओपी में मामला दर्ज कर लिया गया है।युवती ने मुकेश कुमार नाम के शख्स पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का वादा करके उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया और बाद में उसे छोड़कर भाग गया।

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक
जब युवती ने मुकेश कुमार पर शादी करने का दवाब बनाया तो वो उसे छोड़कर भाग गया। युवती का आरोप है कि मुकेश कुमार ने पहले शादीशुदा और दो बच्चे होने की बात छुपाई और उसे धोखे में रखा। युवती ने मुकेश कुमार पर गाड़ी खरीदने के नाम पर एक लाख रुपए लेने का भी आरोप लगाया।

पूर्व मुख्यमंत्री स्कूल की दीवार पर कर रहे थे पेशाब, कैमरे में हुआ कैद, विपक्ष ने घेरा
युवती ने शादी के लिए कोर्ट में फॉर्म भरा और मुकेश को शादी के लिए तीन बार कोर्ट में बुलाया लेकिन वो नहीं आया। युवती ने जो सामान खरीदा था और जो उसे तोहफे में दिया था सारा सामान लेकर मुकेश भाग गया। युवती ने पुलिस से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

See also  कांग्रेस कोटे के मंत्रियों ने परिमल नाथमानी के नामांकन को लेकर विधानसभा में किया हंगामा, वकील सलमान खुर्शीद को पक्ष नहीं रखने दिया

बीआईटी मेसरा के छात्र की मौत का मामलाः हाईकोर्ट ने DGP, VC, रजिस्ट्रार और डीन को किया तलब
वहीं शादी का झांसा देकर यौन शोषण का एक और मामला अनगड़ा इलाके से आई है। चिलदाग पंचायत के लालगढ निवासी एक युवती ने अनगड़ा थाना में अपने प्रेमी के खिलाफ यौन शोषण करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती ने नामकोम थाना क्षेत्र के लाली कोईनारटोली स्थित गांव के रहने वाले रोहित महतो पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

Air India Plane Crash:अहमदाबाद विमान हादसे में 265 लोगों की मौत, प्लेन की चपेट में आने से गई 24 लोगों की जान
युवती ने पुलिस को बताया है कि रोहित से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये डेढ़ महीने पहले हुई थी। उसने शादी का प्रलोभन दिया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि युवती के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती का शुक्रवार को मेडिकल कराया जाएगा। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

See also  झारखंड में मंत्री और विधायकों को IAS-IPS जैसी चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री की पहल पर बनी योजना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now