करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 13, 2025

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक

डेस्कः बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेस मैन संजय कपूर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इंग्लैंड में पोलो खेलने के दौरान उन्हे हार्ट अटैक आया था। करिश्मा कपूर और संजय कपूर की 2003 में शादी हुई थी। 2016 में उनका तलाक हो गया। तलाक के वक्त करिश्मा ने संजय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। करिश्मा से तलाक के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी।हालांकि ये शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई। दोनों के दो बच्चे है, बेटी समायरा और बेटा कियान।

Air India Plane Crash:अहमदाबाद विमान हादसे में 265 लोगों की मौत, प्लेन की चपेट में आने से गई 24 लोगों की जान
53 साल के संजय कपूर का निधन उस समय हुआ जब वो इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। खेल के दौरान ही संजय को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वो मैदान पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

See also  Fact Check:विराट कोहली ने धोनी के बाइक पर की सवारी, ऋषभ पंत के साथ टेबल पर बैठकर एक साथ खाया खाना, जानिये सच्चाई

इजराइल ने ईरान पर किया हमला, परमाणु ठिकानों को किया तबाह,चीफ ऑफ स्टॉफ मोहम्मद बाघेरी की मौत
संजय कपूर के निधन की पुष्टि अभिनेता और लेखक सुहेल सेठ ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए की है। राहुल ने इस पोस्ट में संजय के निधन की जानकारी देते हुए अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- ‘संजय कपूर के निधन पर गहरा दुख हुआ है। आज सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया। यह एक बहुत बड़ी क्षति है और उनके परिवार और उनके सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।’ संजय के निधन की खबर समाने आते ही सोशल मीडिया पर लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now