राजा रघुवंशी के हत्या के आरोपी पर हमला, एयरपोर्ट पर शख्स ने मारा थप्पड़, सोनम को शिलांग लेकर गई पुलिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 10, 2025

राजा रघुवंशी के हत्या के आरोपी पर हमला, एयरपोर्ट पर शख्स ने मारा थप्पड़, सोनम को शिलांग लेकर गई पुलिस

डेस्कः इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी को मेघालय पुलिस लेकर शिलांग रवाना हो गई। इंदौर से शिलांग ले जाने के दौरान एयरपोर्ट पर एक आरोपी पर यात्री ने हमला कर दिया और उसे थप्पड़ मार दी। यात्री ने कहा कि हमारा गुस्सा इन लोगों पर बहुत ज्यादा है, इसने हमारे इंदौर के एक युवक की हत्या कर दी। यात्री का ये थप्पड़कांड कैमरे में कैद हो गया।

 

सोनम को पटना लेकर पहुंची मेघायल पुलिस, खुलेगा राजा रघुवंशी के हत्या का राज…
दूसरी ओर सोनम को लेकर मेघालय पुलिस पटना से शिलांग चली गई है। राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर मेघालय गए थे जहां उनकी हत्या कर दी गई। 17 दिन पर इस मामले में सोनम ने गाजीपुर में सरेंडर कर दिया और पुलिस ने राज कुशवाहा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। मेघालय पुलिस का दावा है कि प्रेम प्रसंग में सोनम ने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर राजा कुशवाहा की हत्या करवाई।

न्यूज एंकर शाजिया निसार और आदर्श झा अरेस्ट, रंगदारी और ब्लैकमेलिंग केस में हुई गिरफ्तार
शिलॉन्ग पुलिस की थ्योरी के मुताबिक राजा की पत्नी सोनम ही मास्टरमाइंड है और उसने अपने बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की निर्मम हत्या करवाई है। इसके लिए सोनम और राज ने कॉन्ट्रैक्ट किलर्स हायर किए थे। इस मामले में पुलिस ने अब तक सोनम को मिलाकर कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोनम के बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा, आकाश राजपूत और विशाल चौहान को इंदौर से गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य आनंद कुर्मी को प्रदेश के सागर जिले से गिरफ्तार किया है।

See also  कुड़मी समाज के 'रेल टेका डोहोर छेका' की वजह से रेलवे रहा ब्लैकआउट, वंदे भारत रद्द, राजधानी प्रभावित, जयराम ने पारसनाथ में दिया समर्थन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now