राहुल गांधी के जाते ही दशरथ मांझी के घर से हटाया गया VVIP टॉयलेट, पोती अंशु ने कहा-घर में अब नहीं है शौचालय

राहुल गांधी के जाते ही दशरथ मांझी के घर से हटाया गया VVIP टॉयलेट, पोती अंशु ने कहा-घर में अब नहीं है शौचालय

डेस्कः कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 6 जून को राजगीर और गयाजी के दौरे पर आये थे। इस दौरान वो गयाजी में वो माउंटेन मैन दशरथ मांझी के गांव भी गए थे। वहां दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी और पोती अंशु कुमार के साथ बातचीत की थी। राहुल गांधी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी ओर से कुछ विशेष तैयारियां भी की थी जिसको लेकर अब चर्चाएं शुरू हो गई है।

दशरथ मांझी के बेटे ने राहुल गांधी के सामने रख दी डिमांड, बेटी के लिए मांगा विधानसभा चुनाव में राजद की सीटिंग
जिला प्रशासन द्वारा राहुल गांधी के दौरे को लेकर की गई विशेष तैयारियों को लेकर अब विवाद की स्थित उत्पन्न हो गई है। राहुल गांधी के दौरे से ठीक पहले वहां सड़क का निर्माण कराया गया दशरथ मांझी के घर में वीवीआईपी शौचालय का निर्माण कराया गया। राहुल गांधी लगभग दस मिनट के लिए दशरथ मांझी के घर रूके इसके लिए शौचालय का निर्माण हुआ और उनके जाने के थोड़ी देर बाद ही इसे उखाड़ दिया गया।

24329380 rrrrrr

राहुल गांधी की दलित पॉलटिक्स बिगाड़ देगी नीतीश और मांझी का खेल! गया में दशरथ मांझी के परिवार से मिलकर खेल दिया मास्टरस्ट्रोक
राहुल गांधी के नालंदा रवाना होते ही संबंधित विभाग के कर्मचारी वीवीआईपी शौचालय का पार्ट-पुर्जा खोलकर लेते चले गए। इसके बाद अब ये चर्चा शुरू हो गई कि शौचालय की जरूरत केवल वीवीआईपी को ही है आम आदमी की जरूरत का क्यों ख्याल नहीं रखा जाता है। दशरथ मांझी के परिवार का आरोप है कि जब भी कोई वीवीआईपी उनसे मिलने आता है जिला प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की जाती है और उनके जाने के साथ ही सारी व्यवस्थाएं उनसे छीन ली जाती है।

24329380 rrrrr

बकरीद पर खान सर के इंस्टीट्यूट पहुंचे बिहार के राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान ने कहा-मैं भी देखता हूं इनका VIDEO
दशरथ मांझी की पोती अंशु कुमारी ने कहा कि 2015 में सरकार की ओर से उनके घर में शौचालय का निर्माण कराया गया था, हालांकि बाद में उसको तोड़कर उसपर रोड़ बना दिया गया। उन्होने दावा किया कि पिछले 10 सालों से उनके घर में शौचालय नहीं है। अंशु कुमारी ने इस मामले पर कहा कि “राहुल गांधी के आने से पहले जिला प्रशासन की ओर से एक अस्थाई शौचालय का निर्माण हुआ था. उनके जाने के कुछ मिनट बाद ही जिला प्रशासन के लोगों ने शौचालय के पार्ट पुर्जे खोलकर अपने साथ लेकर चले गए. यह पहली बार नहीं हुआ है, जब भी कोई नेता उनके घर आते हैं तो ऐसी ही व्यवस्था की जाती है. एक ऐसे व्यक्ति के घर की यह स्थिति है जिसको देश ही नहीं पूरी दुनिया उनके संघर्षों की वजह से जानती है. जिस व्यक्ति ने अपनी पूरी जिंदगी लोगों की भलाई के लिए समर्पित की, उन पर फिल्म तो बनी लेकिन उनके परिवार की हालत आज भी वही है.”

1200 675 24329380 thumbnail 16x9 rahul

दिल्ली के झारखंड भवन में BJP विधायक को नहीं मिला कमरा, कुशवाहा शशि भूषण मेहता बैठ गए धरने पर, कल्पना सोरेन को लगाया फोन
इस मामले पर गयाजी के डीएम सुशांत शुभंकर ने कहा कि वह माउंटेन मैन दशरथ मांझी के परिवार के घर में शौचालय है या नहीं इसकी जांच करा कर शौचालय निर्माण को सुनिश्चित करेंगे। हालांकि राहुल गांधी के दौरे के बाद वीवीआईपी शौचालय के खोले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि VVIP मोमेंट के लिए प्रोटोकॉल में यह चीज होती है, प्रोटोकॉल के अनुसार ही शौचालय का अस्थाई निर्माण हुआ था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now