बकरीद पर खान सर के इंस्टीट्यूट पहुंचे बिहार के राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान ने कहा-मैं भी देखता हूं इनका VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 7, 2025

बकरीद पर खान सर के इंस्टीट्यूट पहुंचे बिहार के राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान ने कहा-मैं भी देखता हूं इनका VIDEO

पटनाः बकरीद के मौके पर पर पटना वाले खान सर से मिलने बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान उनके इंस्टीट्यूट शनिवार को गए। खान सर जिनका असली नाम फैजल खान है उन्होने हाल ही में शादी की थी और बहू भोज में उन्होने राज्यपाल को न्यौता दिया था जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान वर-वधू को बधाई देने भी गए। एक हफ्ते के अंदर खान सर और आरिफ मोहम्मद खान की ये दूसरी मुलाकात है। राज्यपाल ने खान सर के क्लास भी गए और कहा कि जल्द ही मै यहां फिर से आउंगा और कुछ समय छात्रों के साथ बिताउंगा।

खान सर से मुलाकात के बाद राज्यपाल ने कहा कि मैने खान सर को यूट्यूब पर देखा है वो बहुत अच्छा काम कर रहे है। उन्होने आगे खान सर की तारीफ करते हुए कहा कि “गरीब छात्रों के दिलों से उनके लिए बहुत सारी दुआएं निकल रही होंगी जो फीस नहीं दे सकते। मेरी तरफ से उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं। भगवान उन्हें और भी महान कार्य करने की शक्ति प्रदान करें ताकि वे अपने जैसे और छात्र तैयार कर सकें जो करुणा के साथ समाज की सेवा करें.”

See also  रांची में आंधी-बारिश का कहर, 15 मई तक झारखंड में येलो अलर्ट

 

दूसरी ओर मीडिया से खान सर ने कहा, "राज्यपाल ने बकरीद के मौके पर हमको, परिवार को और बच्चों को शुभकामनाएं दी है। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि हमको क्लासरूम देखना है। क्लासरूम हम दिखाए… तो उन्होंने कहा कि हम अंदर जाएंगे। अंदर गए तो जब उन्होंने स्टेज देखा तो कहा कि यहां हम पढ़ाएंगे। यह हमारे यहां के बच्चों के लिए सौभाग्य है। वो जब आते हैं तब कुछ न कुछ सिखाकर जाते हैं।"

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now