रांचीः पलामू के पांकी विधानसभा सीट से विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता अपने अनोखे विरोध प्रदर्शन के लिए जाने जाते है। विधानसभा सत्र के दौरान भी वो अपने अलग अंदाज में अपना विरोध प्रदर्शन जताते रहते है। इस बार वो झारखंड से दूर दिल्ली में अपने अंदाज में विरोध प्रदर्शन करते नजर आए।
तेजस्वी यादव सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, काफिल को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन सुरक्षाकर्मी घायल
दरसअल, विधायक डॉक्टर कुशवाहा शशि भूषण मेहता शुक्रवार को दिल्ली दौरे पर गए। उन्हे दिल्ली स्थित झारखंड भवन में कमरा नहीं मिल पाया। जबकि विधायक का दावा है कि उन्होने पहले ही झारखंड भवन में दो कमरें बुक करा दिये थे। जब वो झारखंड भवन पहुंचे तो रिसेप्सन काउंटर पर उन्हे बताया गया कि कोई कमरा खाली नहीं है। इससे आहत होकर अपनी नाराजगी दिखाने के लिए बीजेपी विधायक रिसेप्सन के सामने ही नीचे धरना पर बैठ गए।
खनन पर रोक से चार दिन पहले ही जामखोरी शुरू, बालू प्रति 100 CFT 2000 रुपए महंगा
अपने साथ लाये सामान के साथ विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता झारखंड भवन के अंदर ही फर्श पर धरना दे दिया। अपने साथ वो टिफिन लेकर आये थे जिसमें उनके लिये भोजन था। विधायक रिसेप्सन के सामने ही जमीन पर बैठकर भोजन करने गए। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी उन्होने झारखंड के मुख्य सचिव अलका तिवारी को दी। उन्होने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को भी अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया। शशिभूषण मेहता ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि कैसे झारखंड के बीजेपी विधायक को अपमानित किया जा रहा है।
मैट्रिक में 7 स्कूलों के सभी बच्चे फेल, 54 के आधे बच्चे ही पास हुए, झारखंड में चौंकाने वाला खुलासा
कल्पना सोरेन और संजय सेठ को भी लगा दिया फोन
कुशवाहा शशि भूषण मेहता का कहना था कि उन्होने दिल्ली आने से पहले ही झारखंड में अपने लिए दो कमरे बुक कराए थे, इसे कन्फर्म भी किया गया था। लेकिन जब वो झारखंड भवन पहुंचे तो रिसेप्सन काउंटर पर उन्हे बताया गया कि आपके नाम से सिर्फ एक कमरा बुक है, जबकि अन्य कमरा खाली नहीं है। इसके बाद बिफरे बीजेपी विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को फोन लगाकर खुद के साथ हुई घटना की जानकारी दी और कहा कि उनके साथ जो हुआ है उससे वो बहुत आहत है।
दशरथ मांझी के बेटे ने राहुल गांधी के सामने रख दी डिमांड, बेटी के लिए मांगा विधानसभा चुनाव में राजद की सीटिंग
पांकी विधायक ने कहा कि झारखंड के भाजपा विधायक के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। यह अपमान विधायिका का है, जो किसी भी स्थिति में बर्दाश्त के योग्य नहीं है। विधायक डॉ मेहता ने बताया कि रिसेप्सन काउंटर पर जानकारी मिली की झारखंड भवन में अन्य कमरा खाली नहीं है। तो उन्होंने अपने स्तर से मामले की तहकीकात की। इसमें उन्हें पता चला कि एक कमरा पूर्व विधायक के नाम पर बुक है। शेष सभी कमरे खाली हैं।
विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर सरकार ने झारखंड भवन का निर्माण कराया है। यह भवन आखिर किसके उपयोग के लिए बना है। झारखंड के विधायक को कमरा के लिए अपमानित होना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि एक आंख में सुरमा व दूसरे में काजल नहीं चलेगा। झारखंड भवन की व्यवस्था में जो लगे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करें। ताकि सुव्यवस्थित तरीके से इसका संचालन हो सके साथ ही झारखंड के विधायकों को यह सुलभ तरीके से उपलब्ध हो।
पांकी के लोकप्रिय विधायक श्री शशि भूषण मेहता जी को दिल्ली प्रवास के क्रम में पहले से सूचना दिए जाने के बावजूद भी उन्हें झारखंड भवन पहुंचने पर कमरा न देना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और वहां नियुक्त हेमंत सरकार के पदाधिकारियों की कर्तव्यहीनता है जिसके कारण विधायक जी को धरना देने पड़… pic.twitter.com/rxWx7ZV8za
— Deepak Prakash (@dprakashbjp) June 7, 2025








