नक्सल के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 45 लाख का इनामी नक्सली भास्कर राव मारा गया

नक्सल के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 45 लाख का इनामी नक्सली भास्कर राव मारा गया

डेस्कः छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे निर्णायक अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता मिली। बीजापुर नेशनल पार्क एरिया में एनकांउटर में 45 लाख रुपए का इनामी नक्सली भास्कर राव उर्फ मैलारापु अडेलु उर्फ मंडुगुला भास्कर राव मारा गया।

एनकाउंटर में मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर, संगठन के सेंट्रल कमेटी का था सदस्य
बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से भास्कर राव का शव, एके-47 राइफल, विस्फोटक और अन्य हथियार बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में छिपे अन्य नक्सलियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

रायपुर में रात 1 बजे लड़कियां कर रही थीं पार्टी, आ गए कुछ अनजान लड़के, फिर एक-दूसरे को पटक-पटक कर पीटा
आईजी ने बताया कि भास्कर राव तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के उरुमदला गांव का रहने वाला था। उस पर कुल 45 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसमें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 25 लाख रुपये का इनाम रखा गया था, जबकि तेलंगाना सरकार ने 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। वह सीपीआई (माओवादी) संगठन की तेलंगाना राज्य समिति के मंचेरियल-कोमारंभीम (एमकेबी) डिवीजन का सेक्रेटरी था और स्पेशल जोनल कमेटी (एसजेडसी) का सदस्य था।
बता दें कि, भास्कर की मौत से ठीक एक दिन पहले एक अन्य टॉप नक्सली लीडर सुधाकर (उर्फ गौतम) जो सीपीआई (माओवादी) का केंद्रीय समिति सदस्य था, उसी जंगल में मृत पाया गया था। उसके पास से एक एके-47 भी बरामद की गई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now