एनकाउंटर में मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर, संगठन के सेंट्रल कमेटी का था सदस्य

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 5, 2025

एनकाउंटर में मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर, संगठन के सेंट्रल कमेटी का था सदस्य

डेस्कः नक्सलियों के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए मुठभेड़ के दौरान एक करोड़ रुपए का इनामी नक्सली सुधाकर को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में सुधाकर को बीजापुर नेशनल पार्क के पास मुठभेड़ में मार गिराया गया।

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने गुपचुप कर ली शादी, पति रह चुके है ओडिशा के सबसे अमीर आदमी
सुधाकर नक्सली संगठन के सेंट्रल कमेटी का सदस्य था और उसपर एक करोड़ रुपए का इनाम रखा गया था। बीजापुर के घने जंगलों में वो पिछले कई सालों ने नक्सल गतिविधियों को संचालित कर रहा था। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि कर दी है, हालांकि सुधाकर के मारे जाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सुरक्षा बल के जवान बीजापुर के जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे है।

See also  1000 नक्सलियों को 20 हजार जवानों ने घेरा, 5 नक्सली ढेर, छत्तीसगढ़ के हिड़मा-देवा इलाके में सबसे बड़ा ऑपेशन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now