रायपुर में रात 1 बजे लड़कियां कर रही थीं पार्टी, आ गए कुछ अनजान लड़के, फिर एक-दूसरे को पटक-पटक कर पीटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 7, 2025

Raipur-viral-video

छत्तीसगढ़ के रायपुर में कुछ लड़कों द्वारा लड़कियों को परेशान करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल एक पार्टी से घर लौट रही लड़कियों के एक समूह को कुछ लड़कों ने परेशान किया। घटना गुरुवार को हुई जब लड़कियां शहर के महादेव घाट के पास देर रात एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रही थीं। इस घटना ने तब भयावह रूप ले लिया जब कथित तौर पर हमलावरों में से एक ने एक लड़की की उंगली काट ली।

कथित तौर पर बिलासपुर और कोरबा की रहने वाली लड़कियों को वापस लौटते समय रोका गया और उन पर बेरहमी से हमला किया गया। घटना के बाद लड़कियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस वारदात के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। खबर में इस्तेमाल की गई तस्वीर, एक्स पर वायरल हो रही वीडियो से ली गई है। घटना का वीडियो हिंसक है, जिसे हिन्दुस्तान आपको नहीं दिखा रहा है।

See also  2 लाख की कंपनी बनाई और हड़प ली 103 एकड़ जमीन, झारखंड के जमीन घोटाले की पूरी कहानी

सरकारी अस्पताल में मृत बताए जाने के बाद महिला ने दिया बच्चे को जन्म, हजारीबाग में चौंकाने वाला मामला

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फुटेज में हमलावरों को लड़कियों पर हमला करते हुए दिखाया गया है, जबकि वे खुद का बचाव करने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो में एक लड़का एक लड़की को परेशान करता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि वह विरोध करने की कोशिश कर रही है। कुछ ही देर बाद और लड़के शामिल हो जाते हैं और समूह के अन्य सदस्यों पर हमला करना शुरू कर देते हैं।

एक अन्य लड़का, एक लड़की को घसीटता हुआ दिखाई देता है। घसीटने की वजह से वो गिर जाती है, जिसके बाद दो और लड़के आते हैं और उसे ज़मीन पर घसीटते हुए ले जाते हैं। एक और लड़का एक लड़की को उसके बालों से खींचता हुआ दिखाया गया है, जबकि वह छुड़ाने की कोशिश करती दिखाई देती है।

See also  Transfer: बिहार सरकार के 225 पदाधिकारियों का तबादला, परिवहन सहित 7 विभागों में ताबड़तोड़ ट्रांसफर-पोस्टिंग

राष्ट्रपति का देवघर दौरा स्थगित, द्रौपदी मुर्मू के आगमन की अगली तिथि जल्द जारी होगी

लड़कियों ने बताया कि पार्टी के बीच में कुछ अनजान लड़के आ गए। वह सवाल करने लगे की तुम लोग कौन हो और कहां रहती हो? इनमें से एक लड़की ने उन लड़कों को वहां से जाने के लिए कहा। इतने में लड़कों का ग्रुप लड़कियों को धमकाने लगा और बदसलूकी करने लगा।

जन्मदिन पार्टी के दौरान लड़ाई के वायरल वीडियो पर एसएसपी रायपुर लाल उम्मेद सिंह ने कहा, “बुधवार-गुरुवार के दरमियानी रात को महादेव घाट के पास कुछ युवतियों के द्वारा जन्मदिन मनाया जा रहा था। गाड़ी में गाने बजाकर डांस किया जा रहा था। आसपास के लोगों के द्वारा आपत्ति व्यक्त की। कुछ लड़कों ने आकर गाने बंद कराने का प्रयास किया जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। युवतियों के द्वारा लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज़ कराया गया। कुछ लड़कों को गिरफ़्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जारी है।”

See also  शिल्पा शेट्टी के पति राजकुंद्रा को ED का समन, पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई ऑफिस में होगी पूछताछ

बिहार विधानपरिषद के सभापति के कंप्यूटर का डाटा चोरी, EOU ने शुरू की जांच

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now