पलामूः जपला-छतरपुर मेन रोड़ के चउरा चट्टान गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई और पत्नी समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हुसैनाबाद नहर मोड़ के विनोद साव और सात साल की चांदनी कुमारी की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी, अप्रैल महीने की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर
सड़क हादसे के शिकार हुए विनोद साव की पत्नी लक्ष्मीनिया देवी, बेटी प्रियंका कुमारी और बेटा कार्तिक कुमार को मेदिनीनगर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने के दौरान एंबुलेंस में देरी का सामना भी घायलों को करना पड़ा। घायल प्रियंका को गंभीर हालत में रिम्स रेफर कर दिया गया।
रैंप विवाद के बीच सिरमटोली फ्लाइओवर आम लोगों के लिए खोला जाएगा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन
जानकारी के अनुसार विनोद बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहा था। विनोद अपनी पत्नी और तीन बच्चों को बाइक से लेकर छतरपुर के खेंधरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान सड़क हादसे में विनोद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बेटी चांदनी कुमारी की इलाज के दौरान एमआरएमसीएच में मौत हो गई।
JAC 12th Result 2025: आज जारी होगा इंटर आर्ट्स का रिजल्ट, जानिये कैसे चेक कर सकते है रिजल्ट
दुर्घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने नहर मोड़ के पास आगजनी कर सड़क पर प्रशर्दन किया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल की कुव्यवस्था और समय पर ऑक्सीजन और एंबुलेंस नहीं मिलने को लेकर प्रदर्शन किया। इसके साथ की कार चालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की।




