पंचायत के आदेश पर महिला की काट दी गर्दन, झारखंड में दो पत्नी के बीच विवाद का हुआ खूनी अंजाम

झारखंड के एक शख्स की दो पत्नियों में होता था विवाद, पंचायत के आदेश पर महिला की गर्दन को काटकर जंगल में फेंका गया

सिमडेगाः झारखंड के सिमडेगा में इंसानियत को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। सिमडेगा में की एक महिला के गर्दन को पंचायत के आदेश पर काटकर उसे जंगल में फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति के दो शादी से जुड़ा हुआ ये पूरा मामला है। पीड़ित महिला ओडिशा की रहने वाली है जिसकी शादी बांसजोर के बागे में एक शख्स के साथ हुई थी और वो उस शख्स की दूसरी पत्नी बनकर रह रही थी।

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की ट्रेन हो गई लेट, 35 किलोमीटर का सफर 2 घंटे में किया तय
बुधवार की सुबह बांसजोर थाना क्षेत्र के पहाड़टोली में एक महिला सड़क किनारे मिली जिसकी गर्दन से खून बहता हुआ दिखा। लोगों ने महिला को इस अवस्था में देखने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला एक शख्स की दो शादियों से जुड़ा हुआ है। शख्स की दो शादियां हुई थीं। दोनों पत्नियों के बीच किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। दोनों के विवाद को देखते हुए पहाड़टोली में मंगलवार को एक पंचायत बैठाई गई थी। पंचायत के बाद महिला की गर्दन काटकर पहाड़टोली के जंगलों में फेंक दिया गया था।

See also  पटना में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, भाई समेत दो घायल

मशहूर सर्प मित्र ‘मुरली वाले हौसला’ को जहरीले सांप ने रेस्क्यू करते समय काटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
घटना की जानकारी देते हुए बांसजोर जिला परिषद सेमराम पॉल ने बताया कि बागे नाम के शख्स की शादी ओडिसा की रहने वाली मिरा तिर्की से हुई थी। मिरा बागे की दूसरी पत्नी बनकर रहती थी। इसलिए बागे की पहली पत्नी और मीरा के बीच विवाद होता रहता था। इसे लेकर बुधवार को विवाद सुलझाने के लिए पंचायत रखी गई थी। पंचायत के बाद मीरा घायल अवस्था में जंगलों में पड़ी मिली। लोगों ने पास जाकर देखा तो उसकी गर्दन कटी हुई थी। घायल गर्दन से काफी खून निकल रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now