रांचीः सिरमटोली सरना धर्म स्थल के पास फ्लाइओवर रैंप निर्माण के विरोध सहित अन्य मुद्दों को लेकर आदिवासी संगठनों के झारखंड बंद तक असर रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में देखने को मिला है। राजधानी रांची में प्रमुख प्रतिष्ठान और दुकानों पर ताला लटका नजर आया। रांची में कई जगहों पर बैरिकेडिंग लगाकर सड़क को जाम किया गया। सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया। एंबुलेंस सहित मेडिकल सेवा को छोड़कर अन्य गाड़ियों को रोका गया और विरोध जताया गया। हालांकि इस दौरान सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।बंद का समर्थन करने उतरी पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
रांचीःआदिवासी समुदाय के संगठनों के सदस्यों ने रांची के ग्रामीण क्षेत्र के टाटीसिलवाई इलाके में सरना स्थल के पास सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर रैंप के निर्माण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह सरना स्थल आदिवासियों के लिए एक पवित्र स्थल है। उनकी मांग है कि रैंप को हटाया जाए क्योंकि यह… pic.twitter.com/ilstHBUhih
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 4, 2025
रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में दिखने लगा बंद का असर, आदिवासी संगठनों के लोगों ने किया सड़क जाम
तस्वीरों में देखिये झारखंड बंद का क्या रहा असर
