दुल्हन के बालों में बनी ‘मछली’, देखिये Fish Hairstyle का वो VIDEO जो हो गया सोशल मीडिया पर वायरल

दुल्हन के बालों में बनी 'मछली', देखिये Fish Hairstyle वो VIDEO जो हो गया सोशल मीडिया पर वायरल

डेस्कः शादी का मौका दूल्हा और दुल्हन के लिए सबसे खास होता है। इस मौके पर दुल्हन खासतौर से विशेष श्रंगार करती है। साज-सिंगार और हेयरस्टाइल दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाती है। दुल्हन अलग-अलग तरीकों से अपने बालों को सजवाती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों दुल्हन का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन अपने बालों से मछली बनवाती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।

UPSC टॉपर शुभम कुमार ने कर ली शादी, बिहार के IAS अधिकारी की पत्नी भी है टॉपर
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कोई कह नहीं सकता। एक दुल्हन की अजीबोगरीब फिश हेयरस्टाइल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दिल्ली के हेयर स्टाइलिस्ट ऋषव तिवारी ने दुल्हन को इस तरह से सजाया है कि उसके बालों पर मछली नजर आ रही है।

तेजप्रताप यादव के समर्थन में आये RJD सांसद, बोले-2-3 शादियां करना गुनाह नहीं
व्यक्ति ने महिला के बालों से मछली की तरह देखने वाला जुड़ा बनाया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला के बालों को लेकर व्यक्ति उसे मछली का आकार दे रहा है। व्यक्ति ने बेहद खूबसूरती के साथ महिला के बालों से मछली की पूंछ से लेकर आंख तक बनाया है। दुल्हन के इस अनोखे हेयर स्टाइल पर सोशल मीडिया पर लोगों ने हंसते हुए प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने कहा, “यह हेयर स्टाइल बनाकर मडंप में जाना है या समुद्र में.”

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now