वाद-विवाद प्रतियोगिता से युवाओं की बढ़ती है बौद्धिक क्षमता — सांसद सुखदेव भगत

रांची: झारखंड युवा आयोग के तत्वावधान में रांची में आयोजित युवा समागम कार्यक्रम में लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, सदस्य ज्योति मथारू सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

युवा समागम के तहत विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि ऐसे ज्ञान-आधारित कार्यक्रम युवाओं की बौद्धिक क्षमता और तार्किक सोच को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और सामाजिक जुड़ाव के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है, और इस दिशा में झारखंड युवा आयोग की पहल सराहनीय है।

सांसद ने आगे कहा कि युवा राष्ट्र की शक्ति होते हैं, जिन्हें सकारात्मक दिशा और प्रेरणा देने की जरूरत है। आयोग द्वारा संचालित कार्यक्रमों के कारण युवा कौशल विकास के विभिन्न क्षेत्रों में भी आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम के समापन पर वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धी भावना का संचार हुआ।

See also  पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, जारी रहेगी चुनाव लड़ने पर रोक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now