चिराग पासवान लड़ेंगे बिहार विधानसभा का चुनाव, सुरक्षित की जगह सामान्य सीट से उतरेंगे मैदान में, LJP संसदीय बोर्ड का फैसला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 1, 2025

चिराग पासवान लड़ेंगे बिहार विधानसभा का चुनाव, सुरक्षित की जगह सामान्य सीट से उतरेंगे मैदान में, LJP संसदीय बोर्ड का फैसला

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी अपनी ओर से सभी राजनीतिक दल कर रहे है। इस बार चिराग पासवान की पार्टी एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में है। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी की संसदीय बोर्ड में फैसला लिया गया है कि चिराग पासवान इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे, वो भी सुरक्षित सीट की जगह सामान्य सीट से।

 

मेरे प्यारे मम्मी-पापा.… परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप कहा- पार्टी में जयचंद्र जैसे लालची
चिराग पासवान के बहनोई और जमुई सांसद अरूण भारती ने इस बात की घोषणा की है। अगर संसदीय बोर्ड में हुए फैसले के तहत चिराग चुनाव लड़ने जा रहे है तो ऐसा पहली बार होगा कि चिराग पासवान विधानसभा का चुनाव लड़े। अबतक चिराग पासवान ने केवल लोकसभा का चुनाव लड़ा है। वे लगातार तीन बार से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे है और जीत भी रहे है। दो बार वो जमुई का प्रतिनिधित्व कर चुके है और 2024 में पहली बार अपने पिता रामविलास पासवान की पारंपरिक सीट हाजीपुर से चुनाव जीतकर सांसद बने और केंद्र में पहली बार मंत्री भी बने।

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया 18 नवंबर को करेंगे शादी, लखनऊ में रिंग सेरेमनी 8 जून को
अरूण भारती ने चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि "चिराग पासवान ने हर मंच से कहा है कि बिहार मेरी राजनीति का केंद्र है...पूरा बिहार उनसे प्यार करता है। हमने उन्हें राज्य कार्यकारिणी की बैठक में औपचारिक प्रस्ताव दिया था कि उन्हें बिहार आना चाहिए और बड़ी भूमिका निभाने के बारे में सोचना चाहिए। हम एक सर्वे कर रहे हैं। उस सर्वे का नतीजा आएगा और अगर सब कुछ ठीक रहा तो मुझे लगता है कि आने वाले समय में चिराग पासवान इन सब बातों पर गंभीरता से विचार करेंगे और बिहार आकर चुनाव लड़ने के बारे में सोचेंगे। वह बिहारियों के लिए काम कर रहे हैं और बिहार के लिए अपने विजन को ध्यान में रखकर अपनी सारी राजनीति करते हैं। क्या यह सही नहीं होगा कि चिराग पासवान बिहार विधानसभा से अपनी आवाज उठाएं और बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन को साकार करें।"

See also  बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक मंगलवार को, झामुमो और रालोजपा को राजद अपने कोटे से देगी सीट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now