रंजू देवी की तरह सुबोध कुमार का दावा झूठा, राहुल गांधी से नाम कटने की बात कही, EC ने बताया सच

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 20, 2025

subodh kumar rahul gandhi

बिहार के रोहतास जिले की रंजू देवी के बाद अब नवादा के सुबोथ कुमार के वोटर लिस्ट से नाम कटने का दावा झूठा साबित हुआ है। नवादा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान सुबोध का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्होने दावा किया, कि लोकसभा चुनाव में उन्होने वोट डाला था, लेकिन एसआईआर के बाद जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है।

जिस पर चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि सुबोध का नाम विशेष गहन परीक्षण 2025 से पहले भी वोटिंग लिस्ट में नही था, उनके नाम हटाने का आरोप झूठा है। सुबोध कुमार का नाम सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार प्रकाशित विलोपित मतदाताओं की सूची में दर्ज नहीं है। ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन के बाद भी कोई दावा/आपत्ति (फॉर्म-6 या आवश्यक घोषणा पत्र) पेश नहीं किया। जब मतदान केन्द्र संख्या 10 पर विलोपित मतदाताओं की सूची चिपकाई गई, तब भी वो खुद वहां मौजूद थे। लेकिन उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई।

See also  JPSC भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर खुलासाः ORMऔर OSM में छेड़छाड़ कर बेची गई नौकरियां, पैसे लेकर 300 अभ्यर्थी हुए पास

रांची के स्कूल में सेक्स चैट स्कैंडल से हड़कंप, टीचर ने छात्रा को लिखा-‘वर्जिनिटी मुझसे लूस करोओ’, DC ने डीएसई दिए जांच के आदेश

नवादा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DEO) की विस्तृत रिपोर्ट के अनुसार, “यह स्पष्ट है कि सुबोध कुमार द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 में नाम हटाने का लगाया गया आरोप निराधार और असत्य है। भविष्य में यदि वे फॉर्म-6 और आवश्यक घोषणापत्र प्रस्तुत करेंगे तो नियमानुसार उनका नाम शामिल किया जाएगा। क्योंकि सुबोध कुमार के परिवार के अन्य सदस्य तो मतदान केन्द्र सं० 09 (अनु0 प्रा0 वि0, महरथ, पश्चिमी भाग, मकान सं० 126) से स्थानांतरित होकर मतदान केन्द्र सं० 10 में शामिल हैं, लेकिन स्वयं सुबोध कुमार का नाम किसी भी समय निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं रहा है। उन्होने खुद भी कोई आपत्ति और दावा पेश किया। ये भी बात सामने आई है कि सुबोध कुमार आरजेडी के बूथ लेवल एजेंट है, न कि कोई साधारण मतदाता।

See also  निवेश घोटाला और डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह के सरगना पर शिकंजा, CID ने सन्नी यादव को किया अरेस्ट

इससे पहले चुनाव आयोग ने रोहतास की रंजू देवी का वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होने बताया था कि वार्ड सचिव के कहने पर उन्होने राहुल गांधी के सामने अपना और परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में नहीं होने की बात कही थी। लेकिन जब बूथ पर चस्पा ड्राफ्ट वोटर लिस्ट देखी, तो उसमें उनका और उनके परिवार के सदस्यों का नाम था। वहीं सुबोध कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा था कि “जो सुबोध कुमार जी के साथ हुआ, वही लाखों लोगों के साथ बिहार में हो रहा है। वोट चोरी भारत माता पर आक्रमण है, बिहार की जनता ये होने नहीं देगी। लेकिन उनके इस दावे की हवा निकल गई।

इतने गहने क्यों पहन रखे हैं.., पटना में पुलिस मुख्यालय के सामने कपल से गहने छीन लिए; खुद को बताया पुलिसवाला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now