पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी अपनी ओर से सभी राजनीतिक दल कर रहे है। इस बार चिराग पासवान की पार्टी एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में है। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी की संसदीय बोर्ड में फैसला लिया गया है कि चिराग पासवान इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे, वो भी सुरक्षित सीट की जगह सामान्य सीट से।
हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @iChiragPaswan जी हमेशा कहते हैं कि उनकी राजनीति बिहार केंद्रित है और उनका विजन “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” एक विकसित और आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प है। यह तभी संभव है जब वे खुद बिहार में रहकर नेतृत्व करें।
जब मैं प्रदेश प्रभारी के रूप में गांव-गांव…
— Arun Bharti (@ArunBhartiLJP) June 1, 2025
मेरे प्यारे मम्मी-पापा.… परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप कहा- पार्टी में जयचंद्र जैसे लालची
चिराग पासवान के बहनोई और जमुई सांसद अरूण भारती ने इस बात की घोषणा की है। अगर संसदीय बोर्ड में हुए फैसले के तहत चिराग चुनाव लड़ने जा रहे है तो ऐसा पहली बार होगा कि चिराग पासवान विधानसभा का चुनाव लड़े। अबतक चिराग पासवान ने केवल लोकसभा का चुनाव लड़ा है। वे लगातार तीन बार से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे है और जीत भी रहे है। दो बार वो जमुई का प्रतिनिधित्व कर चुके है और 2024 में पहली बार अपने पिता रामविलास पासवान की पारंपरिक सीट हाजीपुर से चुनाव जीतकर सांसद बने और केंद्र में पहली बार मंत्री भी बने।
जब नेता पूरे बिहार का है, तो सीट का दायरा क्यों सीमित हो ?
कार्यकर्ताओं की यह भी भावना है कि इस बार @iChiragPaswan जी बिहार विधानसभा के चुनाव में किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ें - चिराग पासवान अब सिर्फ़ एक समुदाय की नहीं, पूरे बिहार की उम्मीद हैं।
— Arun Bharti (@ArunBhartiLJP) June 1, 2025
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया 18 नवंबर को करेंगे शादी, लखनऊ में रिंग सेरेमनी 8 जून को
अरूण भारती ने चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि "चिराग पासवान ने हर मंच से कहा है कि बिहार मेरी राजनीति का केंद्र है...पूरा बिहार उनसे प्यार करता है। हमने उन्हें राज्य कार्यकारिणी की बैठक में औपचारिक प्रस्ताव दिया था कि उन्हें बिहार आना चाहिए और बड़ी भूमिका निभाने के बारे में सोचना चाहिए। हम एक सर्वे कर रहे हैं। उस सर्वे का नतीजा आएगा और अगर सब कुछ ठीक रहा तो मुझे लगता है कि आने वाले समय में चिराग पासवान इन सब बातों पर गंभीरता से विचार करेंगे और बिहार आकर चुनाव लड़ने के बारे में सोचेंगे। वह बिहारियों के लिए काम कर रहे हैं और बिहार के लिए अपने विजन को ध्यान में रखकर अपनी सारी राजनीति करते हैं। क्या यह सही नहीं होगा कि चिराग पासवान बिहार विधानसभा से अपनी आवाज उठाएं और बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन को साकार करें।"
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और LJP (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना पर LJP (रामविलास) सांसद अरुण भारती ने कहा, "चिराग पासवान ने हर मंच से कहा है कि बिहार मेरी राजनीति का केंद्र है...पूरा बिहार उनसे प्यार करता है। हमने उन्हें राज्य… pic.twitter.com/K1myZppu3Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2025




