गुजरात के कच्छ में खौफनाक हादसा, ट्रेलर की जोरदार टक्कर से कार के हुए दो टुकड़े, 7 की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 22, 2026

गुजरात के कच्छ में खौफनाक हादसा, ट्रेलर की जोरदार टक्कर से कार के हुए दो टुकड़े, 7 की मौत

DESK: गुजरात के कच्छ जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। भुज-खावड़ा हाईवे पर वेकरिया रण क्षेत्र के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो परिवारों के सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन छोटे बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक पर्यटक थे और खावड़ा से अपनी कार में सवार होकर लौट रहे थे, तभी उनकी कार एक तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण कि कार के उड़े परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक और जोरदार थी कि पर्यटकों की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार में सवार सभी सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही धोरडो थाना पुलिस की टीम तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला गया।

See also  बिहार का हार्डकोर नक्सली छोटू रविदास गिरफ्तार, झारखंड के पलामू से पुलिस ने दबोचा

ओवरटेक करने के प्रयास में हादसे की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार और गलत तरीके से ओवरटेक करना माना जा रहा है। कार तेज रफ्तार में थी और आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह प्राथमिक आशंका है और हादसे के वास्तविक कारणों की विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है।

एसपी विकास सुंडा समेत वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे मौके पर

हादसे की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम कच्छ के पुलिस अधीक्षक (SP) विकास सुंडा समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देर रात घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने सभी सात मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर नजदीकी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है और धोरडो पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

See also  नौकरानी को प्रताड़ित करने वाली रिटायर आईएएस की पत्नी सीमा पात्रा की कोर्ट में पेशी, खुद को बताया बेकसूर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now