क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया 18 नवंबर को करेंगे शादी, लखनऊ में रिंग सेरेमनी 8 जून को

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 1, 2025

Rinku Singh Engagement with MP Priya Saroj: क्रिकेटर रिंकू सिंह की सांसद प्रिया सरोज से होगी शादी

जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ में होगी। उनकी शादी भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ हो रही है। शादी 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज से होगी।

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले अलीगढ़ के रिंकू सिंह की शादी प्रिया से तय है। इसकी पुष्टि पहली बार सांसद बनीं प्रिया सरोज के पिता व जौनपुर की केराकत विधानसभा सीट से सपा विधायक तूफानी सरोज ने की थी। आईपीएल के बाद दोनों की शादी होगी।

नर्स कर रही थी मोबाइल पर बात! टेप काटने की जगह काट दी नवजात की ऊंगली, फिर जो हुआ…

अब रिंग सेरेमनी और शादी की तारीख तय हो गई है। सपा विधायक के करीबियों के मुताबिक, शादी पारंपरिक रीति-रिवाज से होगी। इसमें देशभर के प्रमुख राजनेता, क्रिकेटर, फिल्मी सितारे और समाजसेवी शामिल होंगे। प्रिया पेशे से अधिवक्ता हैं। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ED को पूछताछ के लिए नहीं बताया समय और जगह, ED द्वारा दी गई समय सीमा हुई समाप्त

मेरे प्यारे मम्मी-पापा.… परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप कहा- पार्टी में जयचंद्र जैसे लालची

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now