बाघ के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी, अचानक कर दिया हमला; रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल

tiger attack video

डेस्कः थाईलैंड के फुकेत में स्थित टाइगर किंगडम में एक भारतीय पर्यटक पर बाघ ने हमला कर दिया, जब वह इसके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला नाम के यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘थाईलैंड में एक भारतीय व्यक्ति पर बाघ ने हमला किया। यह उन जगहों में से एक है जहां बाघों को पालतू जानवरों की तरह रखा जाता है। यहां लोग उनके साथ सेल्फी ले सकते हैं और उन्हें खाना खिला सकते हैं।’ इस क्लिप को 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

पाक के जिन्ना एयरपोर्ट पर पानी की भारी किल्लत, सूखे पड़े वॉशरूम; दिग्गज एक्ट्रेस का वीडियो वायरल

वीडियो में पर्यटक को बाघ के साथ चलते और फिर फोटो के लिए झुकते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक ट्रेनर बाघ को बैठाने के लिए छड़ी का सहारा लेता है, लेकिन अचानक बाघ आक्रामक हो जाता है और पर्यटक पर झपट पड़ता है। सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया कि इस हमले में उस शख्स को मामूली चोट आई है। यह गनीमत रही कि वह बच गया। हालांकि, इस घटना ने टाइगर किंगडम जैसे पर्यटक स्थलों की सुरक्षा और वहां जानवरों के रखरखाव पर सवाल खड़े किए हैं।

25 सेकंड के वीडियो में एक व्यक्ति एक बाघ के साथ चलता हुआ दिखाई देता है। फिर वह बाघ के साथ एक तस्वीर लेने की कोशिश करता है। उसी फ्रेम में, एक ट्रेनर बाघ को बैठने के लिए छड़ी का उपयोग करते हुए दिखाई देता है। लेकिन बाघ आक्रामक हो जाता है और उस आदमी पर हमला कर देता है और चीखें सुनी जा सकती है।

झारखंड में पति के सामने महिला से गैंगरेप, शराब पिलाकर बनाया हैवानियत का शिकार

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने ऐसी जगहों पर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल और जानवरों के साथ बर्ताव पर चिंता जताई है। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसे स्टंट से हमेशा बचना चाहिए। जानवर, जानवर ही होते हैं। उनके साथ अच्छा व्यवहार करें, लेकिन यह उम्मीद न करें कि वे बदले में वैसा ही करें।’ एक अन्य व्यक्ति ने कहा, ‘ऐसे जोखिम भरे कारनामे जल्दी ही घातक हो सकते हैं। पर्यटन के समय सावधानी और जंगली जानवरों की ताकत का सम्मान करना जरूरी है।’ कुछ लोगों ने यह भी कहा कि कैद में रखे गए जंगली जानवरों के साथ संपर्क खतरनाक हो सकता है। अप्राकृतिक परिस्थितियां उनके व्यवहार में बदलाव ला सकती हैं।

60 साल के बुजुर्ग की हैवानियत! झाड़फूंक के बहाने 10 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now