झारखंड में पति के सामने महिला से गैंगरेप, शराब पिलाकर बनाया हैवानियत का शिकार

दुमका में नाबालिग आदिवासी से गैंगरेप, प्रेमी की पिटाई, पुलिस ने पांच आरोपी को हिरासत में लिया

डेस्कः झारखंड के बोकारो से एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में पति के सामने ही महिला के साथ गैंगरेप किया गया। गैंगरेप करने से पहले महिला को जबरन शराब पिलाई गई फिर उसे हैवानियत का शिकार बनाया गया।

60 साल के बुजुर्ग की हैवानियत! झाड़फूंक के बहाने 10 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार
गुरूवार रात बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में पति-पत्नी को जबरन शराब पिलाई गई। शराब पिलाने के बाद चार बदमाशों ने पति को बंधक बना लिया। इसके बाद पति के सामने ही पत्नी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में एक ऑटो चालक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

UP की राजनीति में भूचाल, रेवन्ना जैसा सेक्स स्कैंडल, BJP महिला नेता के बेटे के अश्लील VIDEO के अंबार से हड़कंप
दुष्कर्म पीड़ित महिला धनबाद के मधुबन की रहने वाली है। पति-पत्नी दुंदीबाग मार्केट से सब्जी खरीदकर सदर अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास अपने ठिकाने तक लौट रहे थे। इस क्रम में सेक्टर 12ए स्कूल के पास चार अपराधियों ने दंपती को घेर लिया। इसका विरोध करने पर अपराधी दोनों को स्कूल की चहारदीवारी के अंदर ले गए और हाथ-पैर बांधकर पति को जमकर पीटा। फिर पति-पत्नी को जान से मारने का भय दिखाकर जबरन शराब पिलायी। इसके बाद पति के सामने पत्नी के साथ अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए।

JAC Board 12th Result 2025:इंटर साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक
घटना के बाद दर्द से कराहती महिला ने पति के हाथ-पैर में बंधे रस्सी को खोला। फिर चहारदीवारी से बाहर सड़क पर आकर राहगीरों से मदद का गुहार लगाई। उन दोनों की स्थिति को देखते हुए किसी राहगीर की सूचना पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाषचंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद महिला व उसके जख्मी पति को सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now