कोरोना का नया वेरिएंट हुआ और भी खतरनाक, WHO ने जारी की एडवाइजरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 29, 2025

कोरोना का नया वेरिएंट हुआ और भी खतरनाक, WHO ने जारी की एडवाइजरी

डेस्कः कोरोना का नया वेरिएंड NB.1.8.1 धीरे-धीरे पूरे दुनिया में कहर बरपाना शुरू कर चुका है। अमेरिका, सिंगापुर, हॉगकॉग, थाईलैंड समेत भारत में भी कोरोना के मामले तेज से बढ़ रहे है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोविड के नए मामलों में हो रही बढ़ोतरी पर चिंता जताई है। कई देशों में कोरोना के नए वेरिएंट्स तेजी से फैल रहे हैं, जिससे लोग चिंतित और डरे हुए हैं। हालांकि, अभी स्थिति उतनी भयावह नहीं है, जितनी पिछली बार हुई थी. फिर भी सतर्कता जरूरी है। आइए जानते हैं विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) ने कोरोना के नए वैरिएंट्स को लेकर क्या कुछ कहा है और हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

बिहार के पुलिस जवानों की नेपाल में पिटाई, घायल थाना प्रभारी अस्पताल में भर्ती, मामला शराब से जुड़े होने का अंदेशा
WHO ने बताया है कि कोरोना के कई नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं. इनमें NB.1.8.1, JN.1 और KP.2 जैसे वेरिएंट्स शामिल हैं, जो ओमिक्रॉन के ही एक सब वैरिएंट हैं। NB.1.8.1 वेरिएंट फिलहाल चीन, अमेरिका और कुछ यूरोपीय देशों में तेजी से फैल रहा है। वहीं, भारत सहित कई देशों में कोरोना के दोनों सब-वैरिएंट्स NB.1.8.1 और LF.7 के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। भारत में इसके कारण संक्रमण में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

See also  झारखंड मामले को लेकर INDIA गठबंधन ने संसद में उठाया, राज्यपाल द्वारा शपथग्रहण में देरी किये जाने पर जताई आपत्ति

POK के लोगों को बताया महाराणा प्रताप का छोटा भाई शक्ति सिंह जैसा ; राजनाथ सिंह ने कहा मेरा ही भाई है मुझसे दूर कहां जाएगा …
बढ़ते जोखिमों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अब NB.1.8.1 को वैरिएंट ऑफ मॉनिटरिंग की श्रेणी में रखा है, अब तक इसे वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के रूप में रखा गया था, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैरिएंट्स के बदलते रूप को देखते हुए इसे वैरिएंट ऑफ मॉनिटरिंग में रखा है. यानी अब वायरस के इस रूप को प्राथमिकता के आधार पर ध्यान देने की जरूरत है। जबकि वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के दौरान वायरस में हुए परिवर्तन और इसके प्रभाव को समझने की कोशिश की जाती है, इस श्रेणी में वैरिएंट ज्यादा चिंताजनक नहीं होता, लेकिन वैरिएंट ऑफ मॉनिटरिंग में इसको लेकर ध्यान देने की जरूरत पड़ती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now