POK के लोगों को बताया महाराणा प्रताप का छोटा भाई शक्ति सिंह जैसा ; राजनाथ सिंह ने कहा मेरा ही भाई है मुझसे दूर कहां जाएगा …

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 29, 2025

rajnath singh on pok

नई दिल्लीः रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ऐलान किया है पाक अधिकृत कश्मीर यानी POK के लोग भारत से जुड़ जाएं । उन्होंने कहा कि POK  के लोग भारत से भले ही राजनीतिक और भौगोलिक तौर से अलग हो लेकिन वे हमारे लोग हैं । CII के  कार्यक्रम में सेना प्रमुखों की मौजूदगी में राजनाथ सिंह ने ये बयान दिया । उन्होंने ये भी जोर दिया कि भारत और पाकिस्तान की बातचीत के लिए अब हमने मुद्दे को रिकैलिबेरेट कर दिया है । अब बातचीत होगी तो आतंकवाद और पीओके के मु्ददे पर ।

 

See also  खुशखबरी... बिहार में खुलेंगे 9 नए मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की घोषणा

POK के लोग अपने लोग हैं

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का ये बयान रणनीतिक तौर से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है । उन्होंने कहा कि और हमारे परिवार के हिस्सा हैं । हमें पूर्ण विश्वास है कि राजनीतिक और भौगोलिक तौर से अलग हैं वो भी अपनी आत्मा की आवाज, स्वाभिमान और स्वेच्छा से भारत लौटे । राजनाथ सिंह ने कहा कि POK के ज्यादातर लोग भारत से जुड़ाव महसूस करते हैं कुछ गिने-चुने लोग ही ऐसे हैं जिन्हें भटकाया गया हैं ।

महाराणा प्रताप के भाई शक्ति सिंह की दी मिसाल

राजनाथ सिंह ने कहा कि POK में भटाकाए लोगों की स्थिति ऐसी ही है जैसे की महाराणा  प्रताप की छोटे भाई शक्ति सिंह की है । छोटे भाई शक्ति सिहं के अलग हो जाने पर भी महाराणा प्रताप ने उसे छोड़ा "सब पथं छोड़ सुपथ पर चला आएगा मेरा ही भाई है मुझसे दूर कहां जाएगा " राजनाथ सिंह ने विश्वास जताया कि एक दिन POK के लोग प्रेम एकता और सत्य के मार्ग पर चल वहां के लोग कहेंगे मैं भारत ही हूं और वापस आया हूं ।

See also  Operation Sindoor Live: दिल्ली में इंडिया गेट एहतियातन कराया गया खाली, जम्मू-कश्मीर-पजांब से लेकर राजस्थान तक ब्लैक आउट,दिल्ली ए

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now