MP में सांप घोटालाः एक शख्स की सांप के काटने से 38 बार मौत, हर बार मिला 4 लाख का मुआवजा

SNAKE_GHOTALA_IN_MP_SYMBOLIC_IMAGE

मध्य प्रदेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक ही शख्स को 38 बार सांप ने काटा और उसके नाम पर प्रशासन की तरफ से हर बार 4-4 लाख रुपए का मुआवजा भी जारी कर दिया। जिसके बाद कांग्रेस ने प्रदेश में ‘सांप घोटाला’ होने का आरोप लगाया है। यह घोटाला सिवनी जिले में सामने आया है, जिसमें एक शख्स के नाम पर बार-बार मृत्यु दावा पेश कर सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना लगा दिया गया।

कांग्रेस का कहना है कि सिर्फ एक जिले में ही सर्पदंश के नाम पर 11 करोड़ रुपये का कागजी मुआवजा दिया गया, ऐसे में पूरे प्रदेश की स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है। बता दें कि मध्य प्रदेश में सर्पदंश से मृत्यु होने पर राज्य सरकार 4 लाख रुपए का मुआवजा देती है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर महिला से से’क्स करते दिखे भाजपा नेता; CCTV में कैद हुआ अश्लील कांड

See also  एक्सप्रेसवे पर महिला के साथ से'क्स करने वाले नेता पर FIR, वीडियो लीक होने के बाद ऐक्शन

इस घोटाले को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर जनता के पैसों को घोटाले में बर्बाद करने का आरोप लगाया। इस बारे में एक वीडियो शेयर करते हुए पटवारी ने एक्स पर लिखा, ‘प्रदेशवासियों, मप्र के केवल एक जिले में सर्पदंश पीड़ितों को 11 करोड़ रुपयों का कागजी मुआवजा दिया गया। सोचिए, बाकी 54 जिलों में सरकारी भ्रष्टाचार की क्या स्थिति होगी?’

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीसीसी चीफ पटवारी ने कहा, ‘हमने कई प्रकार के घोटालों, भ्रष्टाचार और चोरियों के बारे में देखा और सुना होगा, लेकिन जो दुनिया में कहीं नहीं हुआ, वो मध्य प्रदेश में हो गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने एक वक्तव्य देकर वन विभाग के कर्मचारियों से सांपों की गिनती करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि ये कहीं नहीं होगा तो भी हमें करना है, और मैं कई बार कहता हूं लेकिन मेरी बात नहीं सुनी जा रही।’

See also  मनोहर धाकड़ के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 'सेक्सकांड' के बाद दूसरे वीडियो में दिखा 'अश्लीलता का नंगा नाच'

पटना के होटल में युवती से रेप, कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर सहकर्मी ने लूट ली इज्जत

इसी दौरान पटवारी ने सिवनी में एक शख्स को 38 बार सांप द्वारा काटे जाने का मु्द्दा उठाया। आगे उन्होंने कहा, ‘मोहन यादव जी के राज में सिवनी में एक व्यक्ति को सांप ने 38 बार काटा, और हर बार यानी 38 बार 4-4 लाख रुपए उसके नाम पर निकाल लिए गए। इस तरह एक जिले में सांप को काटने के बदले सरकार ने 11 करोड़ रुपए जारी किए।’

पटवारी ने कहा, ‘यह वही पैसा है, जो कर्ज लेकर आप लोगों पर बोझ डाला जाता है, प्रदेश की जनता पर बोझ डाला जाता है।’ उन्होंने कहा कि ‘यह भी सिर्फ मध्य प्रदेश वासियों ने कभी नहीं सुना कि सांप काटने का कोई घोटाला होता है, वो सिर्फ मध्य प्रदेश में ही हो सकता है। एक जिले का 11 करोड़ तो 55 जिलों में कितने करोड़ का घोटाला होगा।’

See also  बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर हुई बहस, दो मामाओं ने मिलकर कर दी भांजे की हत्या

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘मतलब आप देखो, किस तरह से आपके खून-पसीने की कमाई और आर्थिक संसाधनों को लूटा जा रहा है। ये आस्तीन के सांप जो आपने वोट देकर पाले हैं, वो सांप घोटाला कर रहे हैं। जरा, देखो, समझो, सुनो और आवाज लगाओ।’

विनय चौबे की तबीयत बिगड़ी, शराब घोटाला में गिरफ्तार IAS अधिकारी को रिम्स में किया गया भर्ती

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now