एक्सप्रेसवे पर महिला के साथ से’क्स करने वाले नेता पर FIR, वीडियो लीक होने के बाद ऐक्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 23, 2025

delhi_mumbai_expressway_sex

मध्यप्रदेशः दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेसवे पर महिला संग संबंध बनाने के आरोपी नेता पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मध्य प्रदेश के इंदौर का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यह ऐक्शन लिया है। आरोपी मनोहरलाल धाकड़ भाजपा के नेता बताए जाते हैं। हालांकि, भाजपा का कहना है कि वीडियो में दिख रहा शख्स पार्टी का प्राथमिक सदस्य नहीं है। आरोपी की पत्नी भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य है। लाइव दैनिक इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

भानपुरा पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296,285,3(5) और भारतीय दंड विधान की धारा 294, 283, 34 में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी मनोहरलाल धाकड़ ने अति व्यस्त रहने वाले दिल्ली-मुबई एक्सप्रेसवे पर सार्वजनिक रूप से एक महिला के साथ संबंध बनाए।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर महिला से से’क्स करते दिखे भाजपा नेता; CCTV में कैद हुआ अश्लील कांड

See also  BCCL CMD मनोज अग्रवाल ने हाईकोर्ट में लगाई सुरक्षा की गुहार, कहा- कोयला चोरी रोकी, तो हत्या की साजिश रच रहे माफिया

एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिख रहा है एक कार सड़क किनारे आकर खड़ी होती है। तभी वहां से एक अन्य वाहन भी गुजरता है। कार से एक महिला और पुरुष बाहर निकलते हैं और सड़क पर ही शारीरिक संबंध बनाने लगते हैं। कार का नंबर भी साफ दिख रहा है। कार का नंबर एमपी14 सीसी 4782 है। परिवहन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन मनोहरलाल धाकड़ के नाम पर दर्ज है।

जिस सीसीटीवी में घटना कैद हुई है उस पर 13 मई 2025 की तारीख और समय रात के 8:26 दिख रहा है। एफआईआर में लिखा गया है कि आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें आम व बीच रोड़ पर मारुति कंपनी की एक कार खड़ी कर, रोड पर उतरकर एक महिला के साथ 8 लेन वाले दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर अश्लील कृत्य करते हुए दिखाई पड़ रहा है।

See also  धनबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक करोड़ रुपये का शराब किया गया बरामद

72 घंटे बाद भी खदान में लापता तीन लोगों को नहीं चला पता, सांसद ने कहा ले ली जल समाधि

मनोहरलाल धाकड़ उज्जैन में पंजीकृत धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय मंत्री भी हैं। महासभा ने एक बयान में कहा कि धाकड़ को पद से हटा दिया है। सोशल मीडिया पर धाकड़ को भाजपा के नेता के रूप में पेश किए जाने पर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के मंदसौर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा’ ‘धाकड़ भाजपा का प्राथमिक सदस्य नहीं है। उन्होंने कहा, ‘धाकड़ की पत्नी सोहन बाई जिला पंचायत की सदस्य हैं। धाकड़ अगर ऑनलाइन माध्यम से पार्टी का सदस्य बन गया हो तो मालूम नहीं है।’

‘हजारीबाग’: सोशल मीडिया में कंटेट के लिए चाहिए था कैमरा, फोटोग्राफर को झांसा देकर बुलाया और कर दिया मर्डर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now