बिहार के नौलखा मंदिर में लूट, मुख्य पुजारी का बेटा और भतीजा हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 21, 2025

बिहार के नौलखा मंदिर में लूट, मुख्य पुजारी का बेटा और भतीजा हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार

नालंदाः रविवार की रात नालंदा के राजगीर स्थित श्वेतांबर धर्मशाला के कार्यालय से नौलखा मंदिर की दान की तीन पेटी लूट ली गई थी। विरोध करने पर नाईट गार्ड को धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में मंदिर के मुख्य पुजारी का बेटा-भतीजा समेत 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूटे गये 8 लाख 5 हजार रुपये व घटना में इस्तेमाल किये गये हथियार भी बरामद किये हैं।

बिहार में जमीन मालिक ने स्कूल में लगा दिया ताला, भीषण गर्मी में गेट के बाहर बैठे रहे छात्र
एसपी भारत सोनी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर के अंदर ही लूट की साजिश रची गयी थी।उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गयी थी। जख्मी गार्ड को इलाज के लिए पटना में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जाती है। विशेष जांच टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मुख्य पुजारी का पुत्र पुरी गांव निवासी विनीत कुमार, भतीजा परमीत तिवारी, धर्मशाला का सहायक सुपरवाइजर उपाध्याय टोला निवासी बच्चन उपाध्याय, वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के अपसढ़ गांव निवासी कन्हैया कुमार व हीरा कुमार शामिल है।

See also  पटना में 5 शराबियों को पकड़ लौट रही आबकारी टीम पर फायरिंग,स्कॉर्पियो के शीशे चीर निकली गोली,अज्ञात हमलावर फरार

बिहार में BDO और कार्यपालक सहायत 1.50 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने की कार्रवाई
एसपी भारत सोनी ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों के पास से नगद रुपये के अलावा एक देसी पिस्तौल, 13 कारतूस, एक बाइक, 3 मोबाइल व एक चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपितों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। स्पीडी ट्रायल के माध्यम से उन्हें सजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। छापेमारी टीम में डीएसपी सुनील कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रमण कुमार आदि शामिल थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now