चतरा: जिले में सोमवार की रात एक बेलगाम हाइवा ने तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में जान गंवाने वाले की पहचान रंगवारा गांव निवासी अरविंद सिंह के रूप में हुई है।जो दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में दो अन्य घायल में हफुआ निवासी रतन सिंह की पत्नी और डोंडा निवासी मुकेश सिंह हैं, जिनका इलाज जारी है।
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
अरविंद सिंह की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने हफुआ के पास चतरा-सिमरिया सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग हाइवा चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जाम के कारण सड़क पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।





