BJP को रांची में झटका: कार्यसमिति सदस्य अंकिता वर्मा समेत सैकड़ों महिलाओं ने JMM की ली सदस्यता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 19, 2025

BJP को रांची में झटका: कार्यसमिति सदस्य अंकिता वर्मा समेत सैकड़ों महिलाओं ने JMM की ली सदस्यता

रांचीः सोमवार को जेएमएम ने बीजेपी को रांची में झटका दिया है। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य अंकिता वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने जेएमएम की सदस्यता ली। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने सभी महिलाओं को जेएमएम की सदस्यता दिलाई।

बिहार में 12 से 15 सीटों पर JMM चुनाव लड़ने की तैयारी में, जानिये किस-किस सीट पर है दावेदारी
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने जेएमएम के केंद्रीय नेतृत्व शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के प्रति अपनी आस्था जताई। विनोद पांडे ने बीजेपी से जुड़ी इस सभी महिला नेताओं-कार्यकर्ताओं को जेएमएम में शामिल कराने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय मे झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी के मार्गदर्शन और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की कार्यसमिति सदस्य अंकिता वर्मा जी के नेतृत्व मे रांची की सैकड़ों महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ली।

See also  मां अपने दो बेटो के साथ कर रही थी ड्रग्स पेडलर का काम, जमशेदपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध धंधे को किया बेनकाब

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, जानिये दोनों नेताओं के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर क्या हुई चर्चा

सभी को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता दिलाई और पार्टी मे स्वागत किया। साथ ही पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराया एवं संगठन को मजबूत करते हुए राज्य के विकास मे अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु संकल्प दिलाया। सदस्यता लेने वालों मे मुख्य रूप से रानी देवी, सरिता देवी, मधु देवी, सुधा देवी, अनीता देवी, बबीता देवी, लक्ष्मी देवी, आरती देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, सरस्वती देवी, धंसरी देवी, मीना देवी, बिजली देवी, सीता देवी, बसंती देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, प्रीति देवी, पूजा देवी, ननकी देवी, किरण देवी, पिंकी देवी, सुमन देवी, गीता देवी, विक्की वर्मा एवं अन्य रहे।इस अवसर पर मुख्य रूप से रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम, केंद्रीय सदस्य सह संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता, नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया, प्रदीप मिर्धा एवं अन्य उपस्थित रहे।

See also  लोहरदगा एसपी ने किया अपराध की समीक्षा बैठक, कहा- अनुसंधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर लंबित कांड का समयबद्ध निष्पादन करें

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now