- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

समोसा को लेकर हुआ विवाद, पटना में युवक को पीट-पीट कर हत्या, लोगों ने किया सड़क जाम

बीआईटी मेसरा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पति से थी परेशान

बिहारः पटना से सटे खुसरूपुर में समोसा खरीदने के विवाद में बदमाशों ने एक युवक को पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के राजवाड़ा टोला निवासी श्याम बाबू गोप के 22 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को पुराने एनएच पर रखकर सड़क जाम कर दिया।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि बैकटपुर मंदिर के बाहर समोसा-मिठाई की दुकान चलाने वाले दुकानदार बालेश्वर राय ने दो-तीन लोगों के साथ मिलकर 16 मई को रवि कुमार को जमकर पिटाई की थी। मारपीट में रवि के सिर में गंभीर चोट आई थी।

कौन हैं ‘डॉक्टर यात्री’, जिनकी ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद चर्चा; वीडियो जारी किया

प्राथमिक इलाज के बाद वह घर चला गया, लेकिन 17 मई को वह बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल पटना के अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष मनजीत कुमार ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

See also  वैशाली में सुबह NIA की पड़ी रेड, एक घर को खंगाल रही टीम

दुकानदार बालेश्वर राय को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रवि के शव को पुराने एनएच पर रखकर सड़क जाम कर दिया। एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

गया जी में पिता-पुत्र हत्याकांड को लेकर एनकाउंटर, मुख्य आरोपी नीतीश कुमार को पुलिस ने मारी गोली

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now