बांग्लादेश में एक और हिंदू की पीट-पीट कर हत्या, भीड़ ने अमृत मंडल को बेरहमी से मारा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 25, 2025

बांग्लादेश में एक और हिंदू की पीट-पीट कर हत्या, भीड़ ने अमृत मंडल को बेरहमी से मारा

डेस्कः बांग्लादेश में हिंसा का दौड़ जारी है, बुधवार को एक और हिंदू की हत्या कर दी गई। भीड़ ने पीट-पीट कर अमृत मंडल नाम के शख्स की जान ले ली। पांग्शा मॉडल पुलिस स्टेशन ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने अमृत मंडल पर जबरन वसूली का आरोप लगाया था, जिसके बाद मामला भीड़ हिंसा में बदल गया।
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में बुधवार देर रात ग्रामीणों के एक समूह ने रंगदारी के आरोप में एक हिंदू व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला।बुधवार रात करीब 11 बजे भीड़ ने हमला किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

उस्मान हादी के बाद बांग्लादेश में एक और युवा नेता सिंकदर की गोली मारकर हत्या, शेख हसीना के विरोधी नाहिद की पार्टी का था सदस्य
डेली स्टार के मुताबिक, पांग्शा सर्कल के सहायक पुलिस अधीक्षक देब्रता सरकार ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा एक व्यक्ति पर हमला किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की पहचान अमृत मंडल के रूप में हुई है, जिसे सम्राट के नाम से भी जाना जाता था। पुलिस को वह बेहद गंभरी स्थिति में मिला और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने सम्राट के एक सहयोगी मोहम्मद सलीम को डिटेन किया है। उसके पास से एक पिस्तौल सहित हथियार बरामद किए गए हैं।पुलिस रिकॉर्ड में अमृत मंडल का नाम स्थानीय गिरोह के नेता के तौर पर दर्ज है। गिरोह का नाम ‘सम्राट वाहिनी’ है। चटगांव के पास राउजान इलाके में मंगलवार को हिंदू परिवार का घर आग के हवाले कर दिया गया। राउजान इलाके में 5 दिन के भीतर सात हिंदू परिवारों के घर जला दिए गए। पुलिस ने अब तक पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

See also  बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हिंसा के बाद ढाका छोड़ा, त्रिपुरा के अगरतला पहुंची PM

एक करोड़ का इनामी नक्सल कमांडर गणेश उइके मारा गया, ओडिशा में सुरक्षाबलों को मिली सफलता
पिछले हफ्ते भी हत्या हुई थी
बीते हफ्ते मयमनसिंह शहर में भीड़ ने 28 साल के हिंदू फैक्ट्री कर्मचारी दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। उन पर ईशनिंदा का आरोप लगा था। इस घटना के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए।अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने कहा कि सरकार मृतक की पत्नी, छोटे बच्चे और माता-पिता की जिम्मेदारी उठाएगी। पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस साल हिंसा में 184 मौतें
हिंसा और आगजनी की इन घटनाओं ने बांग्लादेश में डर का माहौल पैदा कर दिया है। 12 दिसंबर को ढाका में इंकलाब मंच के नेता शरीफ उस्मान हादी को गोली मारी गई थी। सिंगापुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उसी शाम भीड़ ने डेली स्टार, प्रथम आलो के दफ्तरों में आग लगा दी। पुराने सांस्कृतिक संगठन छायानट और उदिची शिल्पी गोष्ठी के कार्यालय भी फूंक दिए।यूनुस के ऑफिस ने बयान जारी कर कहा कि आरोप या अफवाहों के बहाने हिंसा को मंजूरी नहीं दी जा सकती। वहीं, मानवाधिकार संगठन ऐन ओ सलीश केंद्र ने बताया कि 2025 में अब तक बांग्लादेश में हिंसा में 184 लोगों की मौत हो चुकी है।

See also  बिहार के रोहतास में ट्रिपल मर्डर, युवक ने पहले पत्नी और पिता को मारी गोली फिर खुद को कर लिया शूट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now