पत्नी को छत से उलटा लटकाकर पति ने पीटा, VIDEO देखकर कांप जाएगी रूह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 16, 2025

पत्नी को छत से उलटा लटकाकर पति ने पीटा, VIDEO देखकर कांप जाएगी रूह

डेस्कः यूपी के बरेली का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पति अपने पत्नी के साथ हैवानियत की हद पार करते नजर आ रहा है। बरेली के आंवला कस्बे का ये सनसनीखेज वीडियो देखकर लोगों की रूह कांप जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद महिला के भाई की शिकातय पर पति समेत चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

सड़क पर नोटों की बारिश, 500-500 के नोट लूटने की मच गई होड़, VIDEO हो रहा है वायरल
दरअसल, उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला कस्बे में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। इस पति ने ऐसी हैवानियत की जिसे सुनकर किसी की भी चीखें निकल जाएंगी। पति ने महिला को छत से उल्टा लटका दिया। इस दौरान महिला जोर-जोर से चिल्लाती रही और रहम की भीख मांगती रही। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और महिला की जान बचाई।

See also  Watch Video: Garhwa में आग से पांच की मौत, मंजर देख कांप गया रुह, हेमंत सोरेन ने जताया शोक

 

SDPO को थाने में घूसने से रोका, गेट कर दिया गया बंद, SP रीष्मा रमेशन ने थाना प्रभारी को किया सस्पेंड
बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र के बनियाठेर गांव निवासी रघुनाथ सिंह ने बताया कि उनकी बहन डॉली की शादी 12 साल पहले नितिन सिंह से हुई थी। नितिन आंवला के मोहल्ला लठैता का रहने वाला है। शुरुआत में तो सब ठीक चला। लेकिन धीरे-धीरे डॉली के ससुराल वालों का व्यवहार बदलने लगा। डॉली के भाई रघुनाथ ने बताया कि नितिन सिंह ने डॉली को पीटना शुरू कर दिया। जब डॉली ने विरोध करना शुरू किया तो उसने जान से मारने की नीयत से डॉली को छत से उल्टा लटका दिया। यह खौफनाक मंजर देखकर मोहल्ले के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को नीचे से पकड़ लिया।

रांची की बेटी को फोर्ब्स अंडर-30 में मिली जगह, जानें कौन हैं सोशल मीडिया स्टार साक्षी जैन
रघुनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि 13 मई की रात करीब 10 बजे नितिन सिंह ने डोली को बेरहमी से पीटा। फिर छत से उल्टा लटका दिया। फिर जान से मारने की नियत से उसे छोड़ दिया। गनीमत रही कि मोहल्ले के लोगों ने समय रहते डोली को पकड़ लिया। घटना का वीडियो भी उनके पास है। पुलिस ने आरोपी पति नितिन कुमार, अमित कुमार व दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now