रांची की बेटी को फोर्ब्स अंडर-30 में मिली जगह, जानें कौन हैं सोशल मीडिया स्टार साक्षी जैन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 16, 2025

रांची की बेटी को फोर्ब्स अंडर-30 में मिली जगह, जानें कौन हैं सोशल मीडिया स्टार साक्षी जैन

रांची की साक्षी जैन ने अपने शहर, अपने प्रदेश के साथ देश का नाम रौशन किया है। दुनिया की प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैग्जीन की थर्टी अंडर-30 एशिया सूची में शामिल की गई हैं। सोशल मीडिया, मार्केटिंग एंड एडवर्टाइजिंग कैटेगरी 2025 में उनका चयन किया गया है। साक्षी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंटेंट क्रिएटर हैं।

अपर बाजार निवासी साक्षी ने बताया कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब पर 6.90 लाख और लिंकडिन पर 1.50 लाख फॉलोवर्स और सब्सक्राबर्स हैं। साक्षी ने 2020 में सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची से बीकॉम किया। अब फोर्ब्स अंडर-30 में आने के बाद साक्षी को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। साक्षी इससे खुश हैं।

shakshi-jain-forbs

प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाते पकड़ी गई बहू, भांडा फूटने पर सास की कर दी हत्या

साक्षी ने बताया कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से वह फाइनेंशियल लिट्रेसी पर काम करती हैं। बकौल साक्षी शुरू से फोर्ब्स देखती थी। मेरी तमन्ना थी कि मेरा भी नाम इसमें शामिल हो। इसी विजन के साथ अक्तूबर 2023 से सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फाइनेंशिलय लिट्रेसी पर काम शुरू किया। कंटेंट क्रिएशन यात्रा शुरू की और निवेश, कराधान, धन प्रबंधन और व्यक्तिगत वित्त जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया।

See also  गुरुग्राम में इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने गई नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 4 युवकों ने की दरिंदगी

साक्षी के पिता पंकज जैन और मां अंचला जैन हैं। साक्षी की एक छोटी बहन है। साक्षी की इस अचीवमेंट से उनके माता-पिता के साथ परिवार के सभी लोगों में खुशी का माहौल है। लोग साक्षी को इस सफलता के लिए बधाइयां दे रहे हैं।

जैन चार्टर्ड अकाउंटेंसी के छात्रों को उनकी परीक्षाओं के लिए तैयार करने में मदद करने के लिए अध्ययन तकनीक और उत्पादकता हैक भी साझा किया जाता है। धीरे-धीरे फॉलोवर्स बढ़ते गए, लेकिन एशिया स्तर पर 30 अंडर-30 एशिया सूची में मेरा चयन होगा ये न सोचा था। अब साक्षी को शहर के लोगों के साथ-साथ देश और दुनियाभर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। साक्षी भी इससे खुश हैं।

लव, सेक्स और धोखा! पहले प्यार फिर गर्भपात, शादी तय कर बॉयफ्रेंड फरार, गर्लफ्रेंड का हंगामा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now