- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

सड़क पर नोटों की बारिश, 500-500 के नोट लूटने की मच गई होड़, VIDEO हो रहा है वायरल

सड़क पर नोटों की बारिश, 500-500 के नोट लूटने की मच गई होड़, VIDEO हो रहा है वायरल

डेस्कः यूपी के कौशांबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है जिसमें लोग 500-500 के नोट सड़क से उठाते नजर आ रहे है। हाईवे पर अचानक भीड़ उमड़ पड़ी और लोग सड़क पर गिरे नोटों को उठाने की रेस में लग गये।

रांची की बेटी को फोर्ब्स अंडर-30 में मिली जगह, जानें कौन हैं सोशल मीडिया स्टार साक्षी जैन
दरअसल, पूरा मामला यूपी के कौशांबी का है जहां जायसवाल ढाबा के पास जीरा व्यापारी से 20 लाख रुपयों से भरा बैग बदमाश छीनकर फरार हो गए। छीना झपटी के दौरान एक बैग नीचे गिर गया, जिसके कारण चार-पांच लाख रुपये बच गए। पांच-पांच सौ के नोटों के जमीन पर गिरने के बाद आसपास मौजूद लोगों में उसे पाने की होड़ मच गई। सड़क पर बिखरे नोटों के लिए लूट मच गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

 

लव, सेक्स और धोखा! पहले प्यार फिर गर्भपात, शादी तय कर बॉयफ्रेंड फरार, गर्लफ्रेंड का हंगामा
गुजरात के पाटन जिला निवासी भावेश पुत्र रामन भाई जीरा व्यापारी हैं। वह गुरुवार को बनारस से प्रयागराज होते हुए लक्जरी बस से दिल्ली जा रहा था। रात 9:45 बजे बस कोखराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित जायसवाल ढाबा पर यात्रियों को खाना खिलाने के लिए रुकी थी। बताया जाता है कि बस से यात्री उतर रहे थे तभी दो लोग जीरा व्यापारी का रुपयों से भरा दो बैग लेकर भागने लगे। इस दौरान व्यापारी से हुई छीना-झपटी में एक बैग सड़क पर गिर गया। इससे काफी सारा रुपया मौके पर ही गिर गया। रुपये को देख मौजूद लोगों में उसे पाने की होड़ मच गई। इसका वीडियो वायरल हो गया है।

UAE में डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए लड़कियों ने क्यों खोल दिए ‘केश’? वजह जानकर रह जाएंगें हैरान
व्यापारी से लूटपाट की सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी। व्यापारी के अनुसार उसके एक बैग में 8 से 10 लाख रुपये थे।पुलिस का कहना है कि ये लूट की वारदात नहीं है। रुपये से भरा बैग गिरने की घटना हुई है, जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपये हाईवे पर बिखर गए थे।पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही ये पता चल पाएगा कि आखिर ये लूटपाट की घटना थी या व्यापारी की लापरवाही से ये नोट हाईवे पर बिखरे थे।

See also  बिहार में शिक्षक की करतूत कैमरे में हुई कैद, स्कूल के अंदर रंगरलियां मनाते पकड़े गए
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now