- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

कर्नल सोफिया कुरैशी के घर पहुंचे बीजेपी नेता, मंत्री विजय शाह के बयान के बाद डैमेज कंट्रोल की कोशिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 14, 2025

कर्नल सोफिया कुरैशी के घर पहुंचे बीजेपी नेता, मंत्री विजय शाह के बयान के बाद डैमेज कंट्रोल की कोशिश

डेस्कः मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होने अपने बयान में कर्नल सोफिया कुरैशी को पाकिस्तानी और आतंकवादियों की बहन बताया। सोशल मीडिया पर ये बयान मंगलवार को खूब वायरल हुआ। बीजेपी नेता के इस बयान पर लोग भड़क गये और विजय शाह और बीजेपी पर जमकर भड़ास निकाली। कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी पार्टियों ने विजय शाह के इस्तीफे की मांग कर दी। शाम होते होते विजय शाह ने माफी वाला बयान देते हुए कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी उनकी सगी बहन से भी बढ़कर है।

कर्नल सोफिया कुरैशी को बताया पाकिस्तानी-आतंकवादियों की बहन, BJP के मंत्री ने कहा-‘मोदी कपड़े उतार नहीं सकते थे इसलिए उसको भेजा’
विजय शाह के माफी मांगने के बाद भी मामला शांत होता हुआ नहीं दिखा तो मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बीडी शर्मा के निर्देश पर बीजेपी के नेता कर्नल सोफिया कुरैशी के घर पहुंच गये। नौगांव छतरपुर स्थित कर्नल सोफिया कुरैशी के घर पहुंचकर बीजेपी नेताओं ने उन्हे देश की बेटी बताया। बताया जाता है कि विजय शाह के बयान से बीजेपी आलाकमान बहुत नाराज है।

See also  दलाई लामा का 90वां जन्मदिन; जब तिब्बत पर चीनी कब्जे के बाद तेजपुर में रखा कदम... नेहरु से मोदी तक सबको देखा

Colonel Sophia Qureshi पर BJP के मंत्री विजय शाह के बयान से बवाल, कांग्रेस ने पूछा क्या PM मोदी मांगेंगे माफी ?
विजय शाह विवादित बयान देने के मामले में जाने जाते रहे है। शिवराज सिंह चौहान की सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना चौहान पर आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा था कि आप तो रोज भईया शिवराज के साथ जाती है एक दिन देवर के साथ जाकर देखिये। इस बयान के बाद काफी बवाल हुआ था और उनकी कैबिनेट से छुट्टी कर दी गई थी। बाद में मामला शांत हुआ तो उनकी फिर कैबिनेट में एंट्री हो गई। यही नहीं एक बार लड़कियों को टी-शर्ट बांटने के दौरान विजय शाह ने लड़कियों को लेकर कहा था कि इनकी दो-दो टीशर्ट दे दो पता नहीं अंदर में क्या पहनती है।

दिलीप घोष के सौतेले बेटे की मौत, संदिग्ध स्थिति में मिला शव, अप्रैल में BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की थी शादी
विजय शाह के कर्नल सोफिश कुरैशी पर बयान को लेकर सबसे बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। इसे सेना-महिला और मुस्लिम समुदाय तीनों का अपमान के तौर पर देखा जा रहा है। बीजेपी एक तरफ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर तिरंगा यात्रा निकाल रही है दूसरी ओर उसके नेता सेना को लेकर इस तरह का बयान दे रहे है। इस पूरे प्रकरण पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि विजय शाह को तत्काल पद छोड़ना चाहिए और बीजेपी को साफ करना चाहिए कि यह सोच शाह की थी या बीजेपी की। मुख्यमंत्री मोहन यादव को विजय शाह को कैबिनेट से बर्खास्त कर देना चाहिए।

See also  कुर्सी जाते देख माफी के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं बीजेपी के मंत्री कुंवर विजय शाह, कर्नल सोफिया कुरैशी से फिर मांगी माफी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now