- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

इमरान ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, कई बार गर्भपात करवाया; हिंदू युवती ने लगाए आरोप

bhagalpur_love_jihad

भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले में लव जिहाद जैसा एक मामला सामने आया है। यहां एक हिंदू युवती ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवक ने करीब 9 साल तक उनका यौन शोषण किया। इस दौरान मुस्लिम युवक ने उन्हें शादी का झांसा देकर उनसे शारीरीक संबंध बनाए थे। लेकिन अब युवती का कहना है कि मुस्लिम युवक ने उनसे शादी से इनकार कर दिया। युवती ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने इमरान पर केस दर्ज कराया है।

युवती ने कहा कि इमरान करीब 5 साल से उनके साथ रिलेशनशिप में था। इमरान ने मुझे शादी का झांसा दिया लेकिन उसने मुझसे नहीं किसी और शादी कर ली। युवती का कहना है कि अब उनको न्याय चाहिए। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपी इमरान उन्हें डरा-धमका रहा है और उनपर चुप रहने का दबाव बना रहा है।

जम्मू कश्मीर में बनाया हथियार का फर्जी लाइसेंस, राइफल और 83 गोली के साथ रांची में पटना से आई आर्म्स सेल की टीम ने तस्कर को किया गिरफ्तार

See also  इंडिया-साउथ अफ्रीका वनडे मैच के लिए टिकट बिक्री शुरू, सोमवार देर रात से लगी लंबी लाइन, JSCA स्टेडियम में खुले 6 काउंटर

युवती ने बताया कि वो भागलपुर में ही सफाई का काम करती हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात इमरान आलम नाम के शख्स से हुई थी। युवती ने बताया कि साल 2010 में उनकी शादी एक अन्य युवक से हुई थी लेकिन साल 2013 में उनके पति ने दूसरी शादी रचा ली थी।

पीड़िता के मुताबिक इमरान से मुलाकात के बाद उसने उन्हें शादी का झांसा दिया और फिर उनके साथ शारीरीक संबंध बनाया। महिला का आरोप है कि वो कई बार गर्भवती भी हुईं लेकिन इमरान ने उनका गर्भपात करवा दिया। पीड़िता का कहना है कि इमरान ने शादी का झूठा दिलासा देकर होटल में कई बार उनके साथ संबंध बनाए।

इस बीच इमरान ने दूसरी शादी भी रचा ली। पीड़िता का कहना है कि जब इस बारे में उन्होंने युवक से बातचीत की तो उसने उनके घरवालों को जान से मारने और बेटी को बेच देने की धमकी दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित हिंदू युवती ने कुछ दिनों पहले भागलपुर सिविल कोर्ट में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है।

See also  खचरी है, मोकामा में बढ़िया काम नहीं की; MLA पत्नी नीलम देवी पर ही भड़कने लगे अनंत सिंह

कुत्ता घुमाने को लेकर बवाल, महिला को बाल पकड़ कर पीटा, बचाने आए पति से भी मारपीट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now