छुट्टी मनाने होटल पहुंचे थे प्रेमी-प्रेमिका, रिसेप्शन पर पहुंचते ही हुआ कुछ ऐसा, धरे रह गए अरमान, तुरंत हुआ ब्रेकअप!

तीन दिनों से गायब शादीशुदा महिला आशिक के साथ होटल में रंगे हाथ पकड़ी गई, छह महीने पहले हुई थी शादी

प्रेमी और प्रेमिका वेकेशन मूड में थे। छुट्टी मनाने के लिए वो एक होटल में पहुंचे लेकिन रिसेप्शन डेस्क पर ही कुछ ऐसा हो गया कि दोनों कमरे तक पहुंच ही नहीं पाए। इस घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से लोग चर्चा कर रहे हैं, तो शख्स की ब्वॉयफ्रेंड की जाहिलियत की। इस पूरे मामले को सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि भला कोई ऐसा कैसे कर सकता है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के चॉनंगक्विंग में रहने वाला एक कपल छुट्टी मनाने के लिए होटल पहुंचा था। दोनों अच्छे मूड में थे और उन्होंने अपने लिए एक रूम बुक किया था। कपल रिसेप्शन पर पहुंचा और उन्हें चेकइन करने के लिए अपना आईकार्ड देना था। चूंकि प्रेमिका के पास आईकार्ड नहीं था, वो फोन में अपना डिजिटल आईकार्ड ढूंढने लगी।

पटना की सड़क पर जख्मी पड़े थे मां और बेटे, तेजस्वी यादव की पड़ी नजर, गाड़ी रोककर अस्पताल पहुंचवाया, VIDEO हो रहा है वायरल

- Advertisement -
LD-advertisement

जैसे ही उसने अपना फोन उठाया, प्रेमिका का फोन खुद ब खुद होटल के वाई फाई से कनेक्ट हो गया। इसी बीच प्रेमी ने देख लिया कि प्रेमिका का फोन ऑटो कनेक्ट हुआ है और उसे उस पर शक हो गया। छुट्टियां मनाना छोड़, दोनों रिसेप्शन पर ही झगड़ने लगे। लड़की लाख समझाती रही कि वो पहली बार यहां आई है, लेकिन प्रेमी ने उसका भरोसा ही नहीं किया और दोनों का ब्रेक अप हो गया।

- Advertisement -
royal-soler-new

लड़की खुद भी परेशान थी कि ऐसा हुआ कैसे। उसने जब अपने दोस्तों को इस घटना के बारे में बताया तो उन्होंने उसे ही गलत समझा। शर्मिंदा हो चुकी लड़की ने जब बाद में पता किया तो समझ में आया कि ये आखिर हुआ कैसे। दरअसल वो पहले जिस होटल में काम करती थी, उसका भी यूजरनेम और पासवर्ड वही था, जो इस होटल का था।

यही वजह थी कि उसकी पुरानी हिस्ट्री के मुताबिक वाईफाई का पासवर्ड और यूज़रनेम कनेक्ट हो गया। उसने अपने प्रेमी को ये बात बताने की कोशिश भी की लेकिन उनका रिश्ता दोबारा जुड़ नहीं सका और लड़के ने उसकी कोई बात नहीं सुनी। लोगों ने इस घटना को जानने के बाद लड़की के प्रेमी के रिएक्शन को गलत ठहराया। वहीं एक यूजर ने लिखा कि वो उससे पहले किसी को भी डेट कर सकती थी।

बिना कुछ कहे धोनी ने बहुत कुछ कह दिया, इंडियन आर्मी को किया सपोर्ट, दिया बड़ा संदेश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now