झारखंड में ED की दबिशः रांची-बोकारो में चल रही है छापेमारी, पश्चिम बंगाल में भी रेड

झारखंड में ED की दबिशः

रांचीः प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एक बार फिर से झारखंड में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। गुरूवार सुबह ईडी की टीम ने रांची में कई लोकेशन पर छापेमारी की है। राजधानी रांची सहित कई अन्य जगहों पर ईडी की रेड जारी है।

झारखंड में ED ने एक बार फिर दी दस्तक, जमीन घोटाले में बोकारो में दी दबिश
ईडी की टीम रांची के कांके स्थित श्री राम गार्डन अपार्टमेंट में छापेमारी कर रही है। गुरूवार की सुबह ईडी ने रांची में बिल्डर विवेक नरसरिया के ठिकाने पर छापेमारी की है। वहीं ईडी बोकारो और पश्चिम बंगाल में भी छापेमारी कर रही है। वन भूमि घोटाला को लेकर ईडी ने दबिश दी है।

Bihar में रक्सौल बॉडर से पकड़े गए 4 चीनी नागरिक, सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन के संकेत

गौरतलब है कि इससे पहले 22 अप्रैल की सुबह ईडी ने बोकारो भूमि घोटाले में झारखंड और बिहार के कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दायरे मे बोकारो में 74.38 एकड़ जमीन खरीदने वाले उमायुष मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े लोगों को भी शामिल किया गया है।

See also  ED Raid Update: नौकर जहांगीर आलम का मंत्री आलमगीर आलम से गहरा संबंध!, जाने कैसे जुड़ा रिश्ता

रिम्स में महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी, आरोपी फरार, प्रबंधन ने दर्ज कराई FIR

वहीं जीएसटी घोटाला में ईडी की टीम ने रांची में चार और पश्चिम बंगाल में पांच ठिकानों पर छापेमारी की है।कई राज्यों में हुए कुल 800 करोड़ के GST घोटाले का मास्टर माइंड झारखंड और पश्चिम बंगाल का है। घोटाले में शामिल व्यापारियों ने फर्जी दस्तावेज के आधर पर व्यापारिक प्रतिष्ठान बनाया। इसके बाद आईटीसी का अनुचित लाभ लिया और अपने-अपने फर्जी प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया. झारखंड ईडी द्वारा जीएसटी घोटाले को पीएमएलए के दायरे में लाकर छापा मारने की यह पहली घटना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now