Bihar में रक्सौल बॉडर से पकड़े गए 4 चीनी नागरिक, सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन के संकेत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 8, 2025

Bihar में रक्सौल बॉडर से पकड़े गए 4 चीनी नागरिक, सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन के संकेत

पटनाः पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच बिहार-नेपाल सीमा पर रक्सौल बॉडर के पास सुरक्षा एजेंसी को बड़ी कामयाबी मिली है। एसएसबी जवानों ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे चार चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। शुरूआती जांच में इसका पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आ रहा है।

पाकिस्तान आर्मी के 12 जवानों की मौत, बलूच विद्रोहियों ने 24 घंटे में किया दूसरा हमला, रिमोर्ट से उड़ाई गाड़ी
रक्सौल बॉडर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे चार चीनी नागरिक को रक्सौल मैत्री ब्रिज से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चार नागरिक बार-बार अपना बयान बदल रहा था, ये लोग हिंदी, अंग्रेजी, नेपाल और मंदारिन जो चीन की भाषा है वो बोल रहे थे।इन चीनी नागरिकों के नाम किजुन, लेइ योंगघाई, हे क्वेंगसेंग और हउंग लिमिन बताए जा रहे हैं।

लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश सेवा की जताई इच्छा, कहा- मैने भी पायलट की ट्रेनिंग ली है
सुरक्षा एजेंसी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनके संबंध पाकिस्तान से होने के संकेत मिले है। ये पाकिस्तान में किसी शख्स से बात कर रहे थे। चीनी नागरिक पिछले एक सप्ताह से काठमांडू में ही थे, ये लोग भारत में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसी पाकिस्तान के साथ चल रहे वर्तमान तनाव को देखते हुए पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और पकड़े गये चारों युवकों से गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है।

See also  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, युवक ने मारा थप्पड़, सिर पर मेज लगने से लगी चोट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now