रिम्स में महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी, आरोपी फरार, प्रबंधन ने दर्ज कराई FIR

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 8, 2025

रिम्स में चाय पीने के बाद बिगड़ गई डॉक्टर की तबीयत, स्थिति नाजुक, ICU में भर्ती 

रांचीः झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ गया है। बीते मंगलवार की रात अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर पर सर्जरी वार्ड में ड्यूटी कर रही महिला डॉक्टर के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने छेड़खानी की है।

Operation Sindoor के बाद ‘रोनी’ वाली पाकिस्तानी एंकर की क्या है सच्चाई? आखिर क्यों और कब निकले आंसू पढ़िए
महिला डॉक्टर ने इसका विरोध करते हुए आरोपी शख्स को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह सीढ़ी से पहले तीसरी मंजिल गया और फिर दूसरे रास्ते से रिम्स के बाहर भाग गया। जूनियर डॉक्टरों के अनुसार, आरोपी का फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गया है। जिसे रिम्स प्रबंधन ने पुलिस को सौंप दी है। जूनियर डॉक्टर ने बताया कि घटना के वक्त पूरे फ्लोर में करीब छह होमगार्ड के जवान ड्यूटी में तैनात थे। जिस जगह घटना हुई वहां भी दो-दो होमगार्ड जवान तैनात थे। जब महिला डॉक्टर ने शोर मचाया तो केवल एक महिला होमगार्ड ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी।

See also  डीएवी कपिलदेव स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल एमके सिन्हा को बड़ा झटका, नर्स के यौन उत्पीड़न मामले में सरेंडर करने का निर्देश

मैं कर्नल सोफिया कुरैशी बोल रही हूं…जानिये उस महिला ऑफिसर के बारे में जिसने सबूत दिखाकर पाक को दिखाई औकात
रिम्स जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर अभिषेक ने बताया कि अधिकारियों के साथ बैठक में तय हुआ है कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले होमगार्ड पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनकी नियमित जांच भी सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए सिक्योरिटी सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया है। वे हर घंटे अस्पताल का राउंड लेंगे और जवानों की ड्यूटी पर नजर रखेंगे। यदि किसी की लापवाही मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं महिला डॉक्टर से छेड़खानी मामले में रिम्स प्रबध्ंान ने एक संस्थागत एफआईआर भी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now