पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के बेटे की शादी में पहुंचे हेमंत और कल्पना, अखिलेश महतो को दी शुभकामनाएं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 7, 2025

अखिलेश महतो

बोकारो: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन आज बोकारो जिले के अलारगो गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो एवं पूर्व मंत्री  बेबी देवी के पुत्र  अखिलेश महतो उर्फ राजू के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में शिरकत की।

WhatsApp Image 2025 05 07 at 13.49.58 1 scaled  WhatsApp Image 2025 05 07 at 13.49.57 scaled WhatsApp Image 2025 05 07 at 13.49.56 1 scaled

मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने नवविवाहित जोड़े को सुखद और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री  बेबी देवी तथा उनके परिजनों को भी इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों और गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने मुख्यमंत्री और विधायक का आत्मीय स्वागत किया। समारोह में पारिवारिक माहौल के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव की भी झलक देखने को मिली।

See also  बोकारो में PM मोदी ने खेला OBC कार्ड, कहा-छोटी छोटी जातियों में तोड़ना चाहती है विपक्ष, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now