लोहरदगा में छोटानागपुर बॉक्साइड वर्कर्स यूनियन का महाधिवेशन गुरूवार को, धीरज साहू की अगुवाई में लगेगा मंत्री-विधायकों का जमावड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 7, 2025

लोहरदगा में छोटानागपुर बॉक्साइड वर्कर्स यूनियन का महाधिवेशन गुरूवार को, धीरज साहू की अगुवाई में लगेगा मंत्री-विधायकों का जमावड़ा

लोहरदगाःजिले के किस्को प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय परिसर स्थित मैदान में आगामी आठ मई को आयोजित छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के महाधिवेशन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। महाधिवेशन स्थल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महाधिवेशन की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया गया है। लोहरदगा, गुमला, लातेहार क्षेत्र के लोगों से भी महाधिवेशन में शामिल होने के लिउ संपर्क किया गया है। पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग खुद पूर्व राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के दिग्गज नेता धीरज प्रसाद साहू कर रहे हैं। यह कार्यक्रम न सिर्फ मजदूर संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह राजनीतिक ताकत प्रदर्शित करने का एक मंच भी है। पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से कार्यक्रम की सफलता को लेकर लगातार बैठक और मुलाकात का दौर चल रहा है। इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री और विधायकों का जमावड़ा लगेगा।

See also  हिंडाल्को ने ट्रक ड्राइवरों के सम्मान में किया सारथी उत्सव 2025 का आयोजन, 25 चालकों को मिला विशेष सम्मान

WhatsApp Image 2025 05 07 at 18.42.56 0776ad9b

कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, झारखंड सरकार की कृषि मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पूर्व मंत्री और लोहरदगा का विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक राजेश कच्छप, श्वेता सिंह, ममता देवी, प्रदीप बलमुचू, कुमार महेश सिंह, सच्चिदानंद चौधरी सहित कई दिग्गज शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर काफी भव्य रूप से मंच का निर्माण किया गया है। इस कार्यक्रम में न सिर्फ राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा, बल्कि छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल्ड वर्कर्स यूनियन को भी एकजुट करने के साथ-साथ यूनियन की ताकत का अहसास भी कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों के शामिल होने का अनुमान है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए झारखंड के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति की तैयारी भी की गई है। कई जाने वाले कलाकार इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, अजय नाथ शाहदेव, हातिम अंसारी, निश्चय वर्मा, कमरूल इस्लाम, अख्तर अंसारी, करण आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

See also  लोहरदगा में बड़ा हादसाः स्कूल का बंद हो गया था गेट, 11वीं के चार छात्र चले गए कोयल नदी नहाने, तीन डूबे

WhatsApp Image 2025 05 07 at 18.42.57 311e880e

Mock Drill In Ranchi: पाकिस्तान से तनाव के बीच किया गया रेड अलर्ट और हमलों से बचने का अभ्यास

महाधिवेशन में शामिल होने के लिए दिया गया निमंत्रण
छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) का महाअधिवेशन गुरुवार को लोहरदगा जिले के किस्को मिडिल स्कूल के फुटबॉल मैदान में होना हैं। इस दिन सांस्कृतिक नागपुरी कार्यक्रम का भी आयोजन है। इसकी सफलता को लेकर लेकर ट्रक ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारी बिमरला माइंस पहुंचे। जहां पर माइनरों के साथ बैठक कर कहा कि हम लोगों के संगठन के संरक्षक सह पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के आह्वान किस्को फुटबॉल मैदान में इंटक का महाअधिवेशन आयोजित हो रहा है। जिसमें आप सभी श्रमिक भाइयों को हम लोग आमंत्रण देने आए हैं। महाधिवेशन में सभी लोगों को शामिल होकर सफल बनाना हैं। इस पर सभी श्रमिकों ने एक स्वर में कहा कि हम लोग धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में शुरू से काम करते आ रहे हैं और माइंस खुलवाने से लेकर आज तक धीरज प्रसाद साहू ने हम लोगों का हमेशा सहयोग किया है। ऐसे में हम उनके आभारी हैं और उनके हर कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज के दौरे में लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह, सह सचिव अभय सिंह, मोहम्मद बबलू, झारखंड ट्रक पठारी चंदवा बॉक्साइट ट्रक ओनर एसोसिएशन के सचिव मुद्रिका यादव एवं झारखंड ट्रक ओनर एसोसिएशन बिमरला के सचिव रहमत अंसारी, कोषाध्यक्ष शशिकांत दास, कार्यकारिणी सदस्य संजय साहू, युनूस अंसारी, संतोष साहू सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

See also  5 दिन -25 मशीन -500 करोड़ः धनकुबेर धीरज के नोट गिनते गिनते टेबल पर हांफने लगी मशीनें

WhatsApp Image 2025 05 07 at 18.43.00 4fd83998WhatsApp Image 2025 05 07 at 18.42.58 6cfd0ada

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now