Mock Drill In Ranchi: पाकिस्तान से तनाव के बीच किया गया रेड अलर्ट और हमलों से बचने का अभ्यास

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 7, 2025

Mock Drill In Ranchi: पाकिस्तान से तनाव के बीच किया गया रेड अलर्ट और हमलों से बचने का अभ्यास

रांची के डोरण्डा क्षेत्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। शाम 04ः00 बजे से 07ः00 बजे तक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं एनसीसी कैडेट्स की पुलिस लाइन केंद्र में ब्रीफिंग की गई।रांची में हुई मॉक ड्रिल के दौरान मेकॉन इलाके में हमले के अलर्ट को लेकर सायरन बजाए गए और शहर के डोरंडा इलाके में जाने वाले सभी रास्तों पर बेरिकेटिंग करते हुए रास्तों को रोक दिया गया। मॉक ड्रिल के मद्देनजर सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। मेकॉन इलाके में हर ओर पुलिस के जवान, अधिकारी और ग्राउंड वर्कर मौजूद रहे। मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को सतर्क करते हुए उन्हें खतरे के दौरान उससे बच निकलने की जानकारी दी गई।

आतंकवादियों के जनाजे में शामिल हुआ पाकिस्तानी सेना का अफसर, दी गई सलामी, आतंक का चेहरा हुआ बेनकाब

उधर NDRF की ड्रिल के दौरान मेकॉन भवन में आग लगने पर उससे निपटने का अभ्यास किया गया। इस दौरान वहां पानी की बौछार की गई और मेकॉन में कार्यरत कर्मचारियों को एक बस से निकालकर दूसरे स्थान पर ले जाया गया। इससे पहले एंबुलेंस से भी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।इस अभ्यास के दौरान प्रशासन की ओर से लगातार लाउडस्पीकर पर मॉक ड्रिल में शामिल सभी लोगों को दिशा-निर्देश दिए जाते रहे।

See also  चंढ़ीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा बैलेट पेपर, रिटर्निंग ऑफिसर ने माना बैलेट पेपर में लगाया था क्रॉस

 


Operation Sindoor Live: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान; ‘‘जिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे’’
CIVIL DEFENCE MOCK DRILL के आलोक में आज दिनांक 07.05.2025 को समय 03:00 PM से 07:00 PM तक शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है, जो निम्न प्रकार है:

* ए०जी० मोड से बिग बाजार के बीच तथा कुसाई चौक से बिग बाजार के बीच सभी प्रकार के वाहन का परिचालन वर्जित रहेगा।

•एच०ई०सी० गेट से जिनको मेन रोड जाना है वे लोग सभी एच०ई०सी०, अरगोड़ा, हरमू बाईपास रोड होते हुए अपने गंतव्य पर जा सकते हैं।

•बिरसा चौक से जिनको कांटाटोली चौक की ओर जाना हैं वे लोग डोरण्डा मोड़ से दाहिने लेकर सदाबहार चौक से अपने गंतव्य स्थान जा सकते हैं।

See also  Operation Sindoor Live Updates: हमले में मारा गया आतंकी मसूद अजहर का पूरा परिवार,जैश प्रमुख बोला-'मैं भी मर जाता'

•जिनको मेन रोड तथा कांटाटोली की ओर से बिरसा चौक जाना है तो वे लोग बिग बाजार से दाहिने लेकर होटल रेडिसन ब्लू रोड होते हुए कडरू, अरगोड़ा चौक से अपने गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं।

•आमलोगों से अनुरोध है कि जिनका फ्लाईट 3:00 बजे से लेकर 7:00 बजे के बीच है वे 3:00 बजे तक एयरपोर्ट पहुँच जायें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now