धीरज साहू के ठिकाने पर हुई 351 करोड़ की बरामदगी पर आयकर विभाग ने जारी किया बयान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 21, 2023

रांची : आयकर विभाग ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद 351 करोड़ बरामद किये जाने को लेकर आयकर विभाग ने अपना बयान जारी किया है। झारखंड, ओडिशा और बंगाल में हुई छापेमारी के दौरान आईटी ने 351 करोड़ कैश और 2.80 करोड़ की ज्वेलरी जब्त की थी। इस मामले में आयकर विभाग ने बयान जारी कर बताया कि छापेमारी शराब कारोबार, अस्पताल और एजुकेशन इंस्टीट्यूट चलाने वाले लोगों पर किया गया।

धीरज साहू परिवार के ठिकानों पर ओडिशा, झारखंड और बंगाल में हुई छापेमारी के दौरान आईटी की टीम ने 10 जिलों के 30 ठिकानों पर रेड 6 दिसंबर को किया था। धीरज साहू के पिता बलदेव साहू की कंपनी के सीनियर कर्मचारियों के बयान दर्ज किये थे। कर्मचारियों ने बयान में कहा था कि ये पैसा शराब कारोबार और कैश में की गई डिलिंग से आई है, जिसका जवाब आयकर विभाग को नहीं दिया गया था। इसका अलावा छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज भी जब्त किये गए थे जिसकी जांच हो रही है।

See also  अनूप बिरथरे समेत झारखंड के 12 पुलिसकर्मियों को मिला पदक,गणतंत्र दिवस पर किया जाएगा सम्मानित, गृह मंत्रालय ने की घोषणा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now