बिहार में दिनदहाड़े बड़ी बैंक लूट, 5 करोड़ का सोना और 15 लाख कैश लूटकर अपराधी हुए फरार

बिहार में दिनदहाड़े बड़ी बैंक लूट, 5 करोड़ का सोना और 15 लाख कैश लूटकर अपराधी हुए फरार

डेस्कः समस्तीपुर में बुधवार को अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। नगर थाना क्षेत्र के कशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्रा में अपराधियों ने 5 करोड़ मूल्य का सोना और 15 लाख रुपये से ज्यादा कैश लूट लिया।

WhatsApp Image 2025 05 07 at 15.46.28 3009acb4

मैं कर्नल सोफिया कुरैशी बोल रही हूं…जानिये उस महिला ऑफिसर के बारे में जिसने सबूत दिखाकर पाक को दिखाई औकात
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को बैंक खुलने के थोड़ी देर बाद 9 की संख्या में अपराधी बैंक के अंदर घुसे और गन प्वाइंट पर बैंक के कर्मचारी और ग्राहकों को बंधक बना लिया। करीब 45 मिनटों तक अपराधियों ने बैंक को खंगाला और 5 करोड़ का सोना और कैश लूटकर भाग गये।

- Advertisement -
LD-advertisement

WhatsApp Image 2025 05 07 at 15.47.12 3db5e1ee

- Advertisement -
royal-soler-new

 

ओसम डेयरी के निदेशक से मांगी गई रंगदारी, राहुल दुबे गैंग के खिलाफ रांची में मामला दर्ज
लूट की हुई इस बड़ी घटना के बारे में बैंक के मैनेजर शशि भूषण कुमार ने बताया कि दिन के करीब 11:30 बजे पहले दो-तीन की संख्या में बदमाश खाता खुलवाने के नाम पर अंदर प्रवेश किए। उनलोगों ने कर्मचारियों से पूछा कि खाता खोलने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट की जरूरत है। कुछ देर बाद 6, 7 की संख्या में और बदमाश अंदर प्रवेश कर गए। सभी लोगों को उनलोगों ने गन पॉइंट पर ले लिया और बैंक में रखे 15 लाख कैश के अलावा करीब 5 करोड़ रुपए का गहना लूटकर फरार हो गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now