लातेहार में उग्रवादियों का तांडव, सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी की गोली मारकर हत्या, कई वाहनों में लगाई आग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 1, 2025

लातेहार में उग्रवादियों का तांडव, सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी की गोली मारकर हत्या, कई वाहनों में लगाई आग

लातेहारः बुधवार की रात लातेहार में उग्रवादियों ने जमकर तांडव मचाया। 10 से 15 की संख्या में आये उग्रवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके साथ ही निर्माण कार्य में लगे कई मशीनों और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

WhatsApp Image 2025 05 01 at 09.32.51 a59bc7ea

क्लास रूम में कट्टा और चाकू लेकर पहुंचे दो छात्र, हजारीबाग के स्कूल में मचा कोहराम
बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 10 बजे 15 की संख्या में आये उग्रवादियों ने महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा पाठ में सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी को सबसे पहले गोली मारी। इसके बाद उग्रवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे कई मशीनों और गाड़ियों में आग लगा दी। उग्रवादियों की गोली के शिकार बने मुंशी अयूब खान ओरसा गांव के रहने वाले है। उग्रवादियों द्वारा की गई इस घटना में संवेदक को एक करोड़ का नुकसान हुआ है। इस हमले के पीछे लेवी का नहीं दिये जाना बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है।

See also  AC फर्स्ट कोच में NCC कैडेट से रेप का आरोपी TTE फरार, यूपी से बिहार तक हो रही है तलाश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now