तमिलनाडू के स्टालिन सरकार से मंत्री सेंथिल बालाजी और पोनमुडी ने दिया इस्तीफा, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने की दी थी धमकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 27, 2025

तमिलनाडू के स्टालिन सरकार से मंत्री सेंथिल बालाजी और पोनमुडी ने दिया इस्तीफा, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने की दी थी धमकी

डेस्कः तमिलनाडू के स्टालिन सरकार से दो-दो मंत्रियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। सेंथिल बालाजी अैार पोनमुडी ने कैबिनट से इस्तीफा दे दिया है।पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मंत्री को पद और स्वतंत्रता में से एक को चुनने की चेतावनी दी, जमानत रद्द करने की धमकी दी।

पाकिस्तान आर्मी चीफ के बाद अब बिलावल भुट्टो के परिवार ने छोड़ा देश, भागकर पहुंचे कनाडा

सुप्रीम कोर्ट ने DMK नेता और तमिलनाडु की स्टालिन सरकार के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को कड़ा अल्टीमेटम दिया था। कोर्ट ने कहा था कि उन्हें या तो मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा या फिर जेल वापस जाना होगा। यह निर्देश मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी जमानत के बाद फिर से मंत्री बनाए जाने के संबंध में आया था। सुप्रीम कोर्ट ने बालाजी की जमानत पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके मंत्री बनने से चल रहे मुकदमे में गवाहों के विश्वास पर असर पड़ सकता है।

See also  बिहार को कड़ाके की ठंड के लिए करना होगा इंतजार, 19 दिसंबर से बढ़ेगी कनकनी

अलीगढ़ में सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर करणी सेना ने किया अटैक, बाल-बाल बचे

बालाजी के साथ ही एक अन्य वरिष्ठ मंत्री के पोनमुडी भी नफरत भरे भाषण देने तथा शैव और वैष्णव धार्मिक प्रतीकों की तुलना यौन मुद्राओं से करने के आरोप में आरोपों का सामना कर रहे थे।ये संभावनाएं जताई जा रही थी कि 29 अप्रैल से पहले दोनों इस्तीफा दे सकते है। 27 अप्रैल को दोनों मंत्रियों ने स्टालिन कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now