- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पाकिस्तान आर्मी चीफ के बाद अब बिलावल भुट्टो के परिवार ने छोड़ा देश, भागकर पहुंचे कनाडा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 27, 2025

पाकिस्तान आर्मी चीफ के बाद अब बिलावर भुट्टो के परिवार ने छोड़ा देश, भागकर पहुंचे कनाडा

डेस्कः पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से लिये गये एक्शन के बाद पाकिस्तान डर के साये में जी रहा है। सिंधू जल संधि सस्पेंड होने के बाद से ही पाकिस्तान में खलबली है। भारत एक के बाद एक फैसले ले रहा है, भारत की ओर से और बड़े कदम उठाये जाने के संभावनाओं को देखते हुए पाकिस्तान में खौफ का माहौल है।

पाकिस्तान 2025 में हो जाएगा खत्म! होंगे टुकड़े 4 , ‘यही मोदी की गारंटी है’ -BJP सांसद निशिकांत दुबे का दावा
पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर के परिवार ने सबसे पहले देश को छोड़ा। खबरें है कि असीम मुनीर ने अपने परिवार को प्राइवेट जेट से ब्रिटेन या न्यू जर्सी भेजा है। अब पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल  भुट्टो के परिवार ने भारत की ओर से लिये जाने वाले संभावित एक्शन के डर से पाकिस्तान छोड़ दिया है। सिंधू जल संधि के सस्पेंड होने के बाद बौखलाए बिलावर ने कहा था कि पाकिस्तान का पानी रोका गया तो खून की नदियां बहेंगी।

See also  रांची पहुंचकर खरगे ने मोदी पर बोला बड़ा हमलाः पहलगाम हमले से 3 दिन पहले PM को भेजी गई थी रिपोर्ट, कश्मीर दौरा कर दिया था कैंसिल

पहलगाम की घटना से हर भारतीय का खून खौल रहा है; मन की बात में बोले पीएम मोदी, निर्णायक लड़ाई का वक्त आ गया
इस धमकी के एक दिन बाद ही बिलावर का परिवार पाकिस्तान छोड़कर चला गया। रविवार को परिवार की सदस्य बख्तावर भुट्टो और आसिफा भुट्टो पाकिस्तान छोड़कर कनाडा चले गये। पाकिस्तान के अंदर भारत को लेकर ये डर है कि वो कभी भी हमला कर सकता है। ऐसी स्थिति में वहां सेना का मनोबल गिर गया है और कई अधिकारियों ने अपने परिवार को पाकिस्तान से बाहर भेज दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के तुरंत बाद भारत ने पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए अरब सागर में आईएनएस सूरत से एक मिसाइल टेस्ट किया। वहीं पीएम मोदी ने भी कहा कि आतंकवादियों और उनके आकाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और वो चाहे दुनिया के किसी भी कोने में छिपे हों उन्हें ढूंढ़ निकाला जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now