रांची में मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग से एक बुजुर्ग की मौत ,बच्चों को बचाने में गई जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 27, 2025

रांची में मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग से एक बुजुर्ग की मौत ,बच्चों को बचाने में गई जान

रांचीः रविवार को राजधानी के कांटोटोली में स्थित मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। आगलगी की इस घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग दम घुटने की वजह से बेहोश हो गये। फायर बिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रही नाबालिग को किया किडनैप, रात भर रांची में दो लड़कों ने किया रेप, बनाया वीडियो
लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित कांटाटोली चौक के पास एक दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई।आग लगने की वजह से दुकान के पीछे एक घर आधा दर्जन से ज्यादा लोग फंस गए। तेज आग और धुआं की वजह से कोई भी घर से बाहर नहीं निकल पा रहा था। हालांकि कुछ लोगों को स्थानीय लोगों के द्वारा एस्बेस्टस की सीट को तोड़कर बाहर निकाला गया। जिसमें 59 वर्षीय बुजुर्ग एनुल आलम की दम घुटने की वजह से मौत हो गई।

See also  वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष से की मुलाकात, झारखंड सरकार के कार्यक्रम से बनाई दूरी

पाकिस्‍तानियों को भारत छोड़ने का अंतिम दिन आज, 3 दिन में 294 लौटे, झारखंड में सात पाक नागरिक लॉंग टर्म वीजा पर

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह से दुकान के पीछे बने घर में 6 से ज्यादा लोग फंस गये। तेज आग और धुएं की वजह से कोई बाहर नहीं निकल पा रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरा कॉम्प्लेक्स ही एनुल आलम के परिवार का है।कॉम्प्लेक्स के ऊपर एक कपड़े की दुकान है और कपड़े की दुकान के ऊपर बने घर में एनुल आलम का पूरा परिवार रहता है। कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। जिसकी वजह से घर में हर तरफ धुंआ भर गया था। इस बीच एनुल के साथ अन्य लोगों ने मिलकर घर में फंसे सभी बच्चों और महिलाओं को बाहर निकाला। एनुल आलम दोबोरा इसलिए अंदर गए कि कही कोई रह गया है यह देखने के लिए वह घर में वापस चले गए, लेकिन वे अंदर ही फंस गए और बेहोश हो गए। उन्हें किसी तरह घर से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

See also  हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: शराब पीने नहीं बनाने में भी जाती है जान, जानिए झारखंड में महुआ के शराब ने कैसे ली तीन की जान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now