दानापुर-राजगीर ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों के साथ मारपीट, पत्थर से हुए हमले में तीन यात्री घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 26, 2025

दानापुर-राजगीर ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों के साथ मारपीट, पत्थर से हुए हमले में तीन यात्री घायल

पटनाः दानापुर-राजगीर ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में तीन यात्री घायल हो गये है। रेल पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के दौरान मौके पर खूब बवाल हुआ और पत्थर भी चलें।

रिटायर्ड DSP के बेटे ने सिर में मारी गोली, शराब की आदत से घर में होता था झगड़ा
मिली जानकारी, गुजरात से आये कुछ यात्री दानापुर-राजगीर ट्रेन में सफर कर रहे थे। इसी दौरान सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ। वेना और रहुई हाल्ट के बीच जमकर हंगामा और मारपीट हुई। बदमाशों ने यात्रियों के साथ मारपीट की और सामान लेकर फरार हो गये। इस घटना में रोहित कुमार, रिंकू देवी और अंशू कुमार घायल हो गये है। पीड़ितों ने बिहारशरीफ पहुंचकर रेल पुलिस को घटना की जानकारी दी।

थाने पर लाठी डंडे के साथ भीड़ ने किया हमला, शराब कारोबारी को छुड़ाने गये लोगों ने पुलिस को पीटा, जवाब में हुई फायरिंग
इस मामले में रेल थानाध्यक्ष मो. आलम अंसारी ने बताया कि, सीट पर बैठने को लेकर मारपीट हुआ है। अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं महिला रेल इंस्पेक्टर अनिता सोरेन की माने तो, फोन पर कुछ यात्रियों के साथ मारपीट होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

See also  तेजस्वी लाइन से भटक चुके हैं, समय बर्बाद कर रहे; वोटर अधिकार यात्रा पर बोले तेज प्रताप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now